{"_id":"41f9706bb9994627b1583cffb24e3e8c","slug":"hudhud-cyclone-and-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुदहुद ने देहरादून पर बरसाया अपना असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुदहुद ने देहरादून पर बरसाया अपना असर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Oct 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को तड़के देहरादून में हुदहुद का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह से राजधानी में अंधेरा छाया रहा। इतना ही नहीं काफी देर तक हुई झमाझम बारिश से दून के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र के सूत्रों की मानें तो मानसून विदा हो चुका है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी नहीं, ऐसे में यह नमी तटीय इलाकों में आए हुदहुद तूफान का असर हो सकती है। हालांकि निदेशक आनंद शर्मा इसे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की ही वजह से आई नमी करार देते हैं।
विज्ञापन
गरज संग बौछार
केंद्र ने अगले 36 घंटे में प्रदेश भर के मौसम में तब्दीली की संभावना जताई है। विशेषकर उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर आदि स्थानों पर न केवल गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं, बल्कि गरज संग बौछार भी पड़ सकती है।
विज्ञापन
उधर, राजधानी देहरादून में सोमवार को धूप खिली, लेकिन हल्की हवा चलने से तपिश का असर कम रहा। मौसम सुहाना बना हुआ है।
अगले चार दिन यूं रह सकता है मौसम
तिथि---------------संभावित पारा (डिग्री सेल्सियस में)----मौसम का मिजाज
15 अक्तूबर----------30/18------------------------------आंशिक बादल, गरज/बरस
16 अक्तूबर----------29/18------------------------------आंशिक बादल, गरज/बरस
17 अक्तूबर----------30/17------------------------------आंशिक बादल
18 अक्तूबर----------30/17------------------------------आसमान साफ
नोटः आंकड़े भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार