वर्चुवल रैली: केंद्रीय मंत्री निशंक बोले, जो काम 70 साल में नहीं हुए, बीजेपी ने छह साल में कर दिखाया
- रुड़की वर्चुअल रैली में डॉ. निशंक ने दिया पीएम मोदी को श्रेय
- कहा, मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई में भी सफल रहो रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुए, उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने छह साल में कर दिखाया। निशंक रुड़की विधानसभा की वर्चुवल रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की लड़ाई में विश्व के अनेकों देशों ने घुटने टेक दिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत ही कुशल तरीके से कोरोना से लड़ रहा है। डॉ. निशंक ने कहा कि करोना काल में मोदी ने अंतिम छोर तक पहुंच कर नागरिकों को सुविधा प्रदान कराई है।
मोदी सरकार ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया
वो चाहे 80 करोड़ से अधिक लोगों आठ महीने का राशन उपलब्ध कराने का विषय हो या मुफ्त गैस सिलेंडर देना हो। इस महामारी में जब विश्व के अनेक देश हार मान चुके हैं वहीं पर भारत की मोदी सरकार ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है।
उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार की भी सराहना की। कहा कि मुख्यमंत्री ने तीन वर्षों में अनेकों विकास के कार्य किए हैं। प्रदेश सरकार की अटल आयुष्मान योजना की सराहना की। कहा कि योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक की निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदेश की जनता को दी है। डॉ. निशंक ने अपने मंत्रालय के बारे में कहा कि देश मे एक हजार विश्वविद्यालय, 50 हजार कॉलेज, करोड़ों विद्यार्थी हैं। इनके लिए निरंतर हमारी सरकार कार्य कर रही है।