फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hrd Minister Ramesh pokhriyal nishank join dev sanskriti university convocation

देव संस्कृति विवि के दीक्षा संस्कार कार्यक्रम में बोले निशंक, देश को सशक्त बनाने के लिए आगे आएं युवा

Mon, 22 Jul 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Hrd Minister Ramesh pokhriyal nishank join dev sanskriti university convocation
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उच्च शिक्षा को गुणवत्तापरक बनाकर सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण किया जाएगा। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने युवाओं से देश को सशक्त बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


डॉ. निशंक रविवार की शाम देव संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षा संस्कार समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय की शिक्षा पद्धति की सराहना की। कहा कि यह ऐसा विवि है, जहां मानव को मानव बनाया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के लोग विश्व को व्यापार मानते हैं, जबकि हमारी भारतीय संस्कृति विश्व को परिवार मानती है। देवभूमि स्थित देसंविवि भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत युवा तैयार कर रहा है, जो आने वाले समय प्रकाशपुंज की तरह दुनिया को प्रकाशवान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूजीसी के माध्यम से देश भर के 509 विश्वविद्यालयों और 40 हजार महाविद्यालयों में सत्रांरभ होने पर नए विद्यार्थियों के अभिनंदन तथा पुरातन छात्रों के साथ समन्वय के लिए एक विशेष कार्यक्रम ज्ञान दीक्षा समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

इससे सभी छात्रों में सामंजस्य बनेगा और मिलजुलकर कार्य के लिए युवा प्रेरित होगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए देसंविवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि ज्ञानदीक्षा संस्कार विद्यार्थियों को नवजीवन प्रदान करने वाला है।

कुलाधिपति ने कहा कि सद्ज्ञान से आंतरिक चेतना का विकास होता है। शिक्षक और छात्र के बीच ऐसा सामंजस्य होना चाहिए, जिससे ज्ञान का आदान-प्रदान का क्रम सदैव बना रहे। इससे एक तरफ विद्यार्थियों में पात्रता का विकास होता है तो दूसरी तरफ वे धर्म के अनुसार आचरण करने के लिए प्रेरित होते हैं। 

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि आज व्यक्ति की नहीं, व्यक्तित्व की जरूरत है। कुलपति शरद पारधी ने स्वागत भाषण देते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुुत की। 

इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ डॉ. निशंक और डा.. प्रणव पंड्या ने किया। विवि के कुलगीत के बाद देसंविवि के कुलपति शरद पारधी ने अतिथियों का स्वागत किया। नवप्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं को उदय किशोर मिश्र ने ज्ञान दीक्षा का वैदिक कर्मकांड संपन्न कराया। कुलाधिपति डॉ. पंड्या ने उन्हें ज्ञानदीक्षा का संकल्प दिलाया।

कुलाधिपति और मानव संसाधन मंत्री डॉ. निशंक ने चयनित छात्र-छात्राओं को विवि का बैज तथा उपवस्त्र भेंट किए। इस मौके पर विवि की रिसर्च जर्नल एवं संस्कृति संचार, ई न्यूज संचार के नवीन संस्करण तथा वैदिक इंफामेट्रिक्स श्रीराम चरित मानस में जीवन मूल्य व टूरिज्म रिसर्च का अतिथियों ने विमोचन किया। संचालन गोपाल शर्मा ने किया।

इस अवसर पर स्विनबर्न यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया के प्रति कुलपति अजस कपूर, आरपी जैसवार सीईओ टाटा मेमोरियल हास्पिटल बनारस, विधायक सुरेश राठौर, विधायक संजय गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, अनिल अरोड़ा, अश्विनी कौशिक, दिनेश शर्मा, कन्हैया खेवड़िया, शांतिकुंज के व्यवस्थापक शिवप्रसाद मिश्र, देसंविवि के कुलसचिव बलदाऊ देवांगन समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

523 नवप्रवेशी छात्रों को दी दीक्षा
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के 35वें ज्ञानदीक्षा समारोह में नवप्रवेशार्थी छात्र वैदिक सूत्रों में बंधे। देसंविवि में सर्टीफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक व परास्नातक के 41 विभिन्न कोर्स के लिए भारत के 22 राज्यों के अलावा चीन के 26, तिब्बत के दो, लिथुआनिया, नेपाल, इंडोनेशिया, मिस्र के एक एक विद्यार्थी नए सत्र में शामिल हैं। ज्ञानदीक्षा समारोह में विवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 523 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को दीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed