फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hrd Minister Dr. Ramesh pokhriyal Nishank Released Three Websites in Graphic Era University

उत्तराखंड में खुलेगी अटल एकेडमी, होगा शिक्षकों का प्रशिक्षण : डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक

Mon, 13 Jan 2020 09:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Hrd Minister Dr. Ramesh pokhriyal Nishank Released Three Websites in Graphic Era University
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में जल्द अटल एकेडमी खुलेगी। रविवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने यह घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने छात्र, शिक्षक और कॉलेजों के लिए एआईसीटीई की तीन वेबसाइटों का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक ने बताया कि एआईसीटीई की अटल एकेडमी देशभर के 15 राज्यों में खोली जा रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग एकेडमी (अटल) खोली जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री से बातचीत करने के बाद प्रदेश सरकार से पांच एकड़ जमीन मांगी गई है। डॉ. निशंक ने एआईसीटीई की तीन वेबसाइटों का लोकार्पण किया। इसमें एक वेबसाइट छात्रों के लिए ई-कंटेंट उपलब्ध कराएगी। इस वेबसाइट पर 16 कंपनियां ई-कंटेंट दे रही हैं। गरीब छात्रों के लिए 25 प्रतिशत रिजर्वेशन किया गया है, जो मुफ्त ई-कंटेंट पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


दूसरी वेबसाइट शिक्षकों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स की है। सभी शिक्षकों के लिए यह अनिवार्य होगी। डॉ. निशंक ने मार्गदर्शन मोबाइल एप भी लॉन्च किया। इसके माध्यम से बड़े संस्थान अपने आसपास के छोटे संस्थानों का मार्गदर्शन करने के साथ ही रिटायर्ड शिक्षकों को भी संस्थानों का मार्गदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम में एआईसीईटी के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि इस एकेडमी में न केवल शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा बल्कि भविष्य में इसमें एआईसीटीई का सब ऑफिस भी चलेगा। यहां कानपुर से आकर अधिकारी सप्ताह में दो दिन बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब ऑफिस बनने से उत्तराखंड के तकनीकी व प्रोफेशनल संस्थानों की सभी समस्याओं का निदान यहीं होगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, एआईसीटीई के वायस चेयरमैन प्रो. एमपी पुनिया, ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला सहित एआईसीईटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

क्या है अटल एकेडमी

अटल अकादमी का पूरा नाम है एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद अटल एकेडमी की स्थापना में मदद करता है। पहले चरण में वडोदरा, जयपुर, गुवाहाटी, त्रिवेंद्रम, जयपुर में अटल एकेडमी खोली गई। बताया जाता है कि इस अकादमी में साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा साइंस आदि विषयों पर रिसर्च पर जोर दिया जाएगा।

वर्ष 2018 में सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इस तरह की एकेडमी खोलने की योजना बनाई थीं। शुरुआती पांच एकेडमी से मिले बेहतर नतीजों के बाद अब सरकार ने दस और शहरों में अटल एकेडमी खोलने की मांग की है। एआईसीटीई चेयरमैन प्रो. सहस्त्रबुद्धे के मुताबिक योग्य तकनीकी प्राध्यापक, शोधार्थियों को अटल एकेडमी से जोड़कर इंजीनियरिंग छात्रों को इनोवेशन (नवाचार) के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उत्तराखंड में होगा स्मार्ट इंडिया हैकाथन

इस बार स्मार्ट इंडिया हैकाथन का आयोजन उत्तराखंड में किया जाएगा। इसके लिए योजना बन चुकी है। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. निशंक ने बताया जल्द ही इसकी तिथियों की घोषणा की जाएगी।

ग्राफिक एरा देगा आशीर्वाद स्कॉलरशिप

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. निशंक की हाल ही में प्रकाशित हुई 75वीं पुस्तक के उपलक्ष्य में ग्राफिक एरा विवि ने आशीर्वाद स्कॉलरशिप की घोषणा की। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि हर साल 75 गरीब मेधावियों को उनकी ओर से यह स्कॉलरशिप दी जाएगी। दूसरी ओर, प्रदेश सरकार ने ग्राफिक एरा विवि को कुमाऊं में एक और परिसर खोलने की अनुमति दे दी है। 

सीएए देश को जोड़ने वाला : निशंक 

केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश को जोड़ने वाला है। इसमें देश के किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। यह फैसला देशहित में लिया गया है। वह रविवार को सीएए के समर्थन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मंडल की ओर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दलों को जवाब देना होगा कि विभाजन के बाद पाकिस्तान में 22 प्रतिशत हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख और ईसाई थे। वर्ष 2011 में उनकी संख्या घटकर 3-7 प्रतिशत कैसे रह गई? कहा, कांग्रेस सीएए पर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इस भ्रम से मुक्त करने का आह्वान किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष पूनम ममगांई, ईश्वर सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह रावत, तुलसी, अजय गुप्ता, प्रमोद रोहिला आदि मौजूद रहे। उधर, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ सीएए के समर्थन में विजय कालोनी में घर-घर जाकर पत्रक बांटे। इस दौरान राजीव गुरुंग, पार्षद सत्येंद्र नाथ, ओमप्रकाश बावड़ी, एसएस बिष्ट, पन्ना गौड़, एमपीएस गौड़ आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed