{"_id":"603fdd528ebc3ecabd524175","slug":"how-to-run-lathi-in-the-crowd-police-will-learn-from-mockdryl-city-news-drn372559347","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलावा से निपटने और भीड़ नियंत्रण के लिए होंगी मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलावा से निपटने और भीड़ नियंत्रण के लिए होंगी मॉक ड्रिल
विज्ञापन
पुलिस लाइन में निरीक्षण करते एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत। संवाद
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ नियंत्रण और बलवा से निपटने के लिए मॉकड्रिल के माध्यम से पुलिस को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि, समय आने पर स्थिति न बिगड़े। एसएसपी ने हर शुक्रवार को ऐसी एक ड्रिल आवश्यक रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। एसएसपी बुधवार को पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
एसएसपी ने कहा कि भीड़ नियंत्रण, दंगा और बलवा आदि के लिए पुलिस को हर समय सतर्क रहना होगा। कहा कि आपदा से बचाव के लिए अभ्यास कराया जाएगा। ताकि, त्वरित राहत व बचाव कार्य समय से सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही पुलिस लाइन में हर माह शस्त्रों को खोलने और जोड़ने का अभ्यास प्रत्येक कर्मचारी को करना होगा। पेशेवर मुल्जिमों को कोर्ट पेशी में लाने ले जाने से पहले शस्त्र अभ्यास करना आवश्यक है। इसके अलावा पिछले साल कोविड काल में पुलिस लाइन में परेड बंद कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को इस परेड को दोबारा से शुरू किया जाएगा।
एसएसपी ने क्वार्टर गार्ड में नियुक्त गार्ड से स्टैंड-टू की कार्रवाई करायी और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कैंटीन, सरकारी वाहनों का निरीक्षण व रखरखाव, रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर, भोजनालय व बैरिकों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस जनकल्याण गैस एजेंसी, बैटमिंटन, लाइब्रेरी, भोजनालय, सिम्यूलेटेड पुलिस फायरिंग रेंज, डॉग स्क्वाड, फैमिली क्वार्टर व पुलिस लाइन की अन्य शाखाओं के अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।