{"_id":"601ee8b98ebc3ebb652a2b00","slug":"house-tax-started-being-deposited-online-city-news-drn3700024189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन जमा होने लगा हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन जमा होने लगा हाउस टैक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास निदेशालय के पोर्टल पर हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा होने लगा है। नगर निगम ने अपने पोर्टल पर भी इसका लिंक दिया है, जिसके जरिये कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपना हाउस टैक्स जमा करा सकता है। शनिवार से दून निगम में इस सुविधा की शुरूआत हो गई, जिससे लोगों को राहत मिली।
हाउस टैक्स जमा कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग निगम पहुंच रहे हैं। विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को इसके कारण खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। साथ ही निगम में भीड़ भी बढ़ रही है, जहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराना भी मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर लोग काफी समय से ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देने की मांग कर रह थे। हालांकि निगम अधिकारी पोर्टल में गड़बड़ी की बात कहते हुए ऑनलाइन पेमेंट नहीं ले रहे थे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने अधिकारियों को जल्द व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे ताकि लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि निदेशालय स्तर पर पोर्टल को ऑपरेट किया जा रहा है। निदेशालय की वेबसाइट nagarsewa.uk.gov.in पर ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा किया जा सकता है। इसका लिंक नगर निगम की वेबसाइट nagarnigamdehradun.com पर भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि लोग ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा का लाभ ले सकते हैं, जिसके बाद उन्हें दफ्तर आने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
दो जगह लगे हाउस टैक्स के कैंप
देहरादून। शनिवार को निगम क्षेत्र में दो जगह हाउस टैक्स के कैंप लगे। मोहित नगर क्षेत्र में चार लाख और मोथरोवाला क्षेत्र में 1.40 लाख रुपये हाउस टैक्स जमा हुआ। लोगों ने कहा कि वार्डों में शिविर लगने से उन्हें निगम दफ्तर नहीं जाना पड़ रहा है। हालांकि अब ऑनलाइन होने से लोगों को राहत मिलेगी।