फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   House of Himalayas brand's business crosses 3.7 crore in two years

Dehradun News: हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड का कारोबार, दो साल में 3.7 करोड़ पार

Mon, 02 Feb 2026 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
House of Himalayas brand's business crosses 3.7 crore in two years
- ब्रांड में अब तक कुल 22 ट्रेडमार्क पंजीकृत, तीन हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2023 में की थी ब्रांड की लांचिंग
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। महिला समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड ने दो साल में 3.7 करोड़ का कारोबार पार कर लिया है। ब्रांड में अब तक 22 ट्रेडमार्क पंजीकृत किए गए। तीन हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2023 को हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड की लांचिंग की थीं। इस ब्रांड के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह, किसान, ग्रामीण उद्यमियों की ओर से बनाए गए उत्पादों की मार्केटिंग व ब्रांडिंग की जा रही है। बीते दो साल में उत्पादों की बिक्री का आंकड़ा 3.7 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के उत्पाद ऑफलाइन के साथ ही ई कामर्स साइट जियो मार्ट, अमेजन, ब्लिंकिट, बिग बास्केट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

......
50 विशिष्ट उत्पाद शामिल
ब्रांड में कुल 50 उत्पादों को शामिल किया गया है। इसमें मोटे अनाजों से बने बेकरी उत्पाद, मुन्स्यारी, चकराता, हर्षिल की राजमा, चौलाई, तुअर दाल, लाल चावल, झंगोरा, गहत, काले भट्ट, चाय, तेल, पर्सनल केयर, हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद शामिल हैं। इसके उत्पादों की गुणवत्ता की जांच तीन स्तरों पर की जा रही है। सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों व कार्यालयों के जरिए भी बिक्री बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
तीन हजार से अधिक महिलाएं उत्पादों की जुड़ी
हाउस ऑफ हिमालयाज में अब तक कुल 22 ट्रेडमार्क पंजीकृत किए जा चुके हैं। इन उत्पादों से राज्य की 3,300 से अधिक ग्रामीण महिलाएं प्रत्यक्ष तौर पर जुड़ी हुई हैं। जबकि व्यापक क्रय नेटवर्क के माध्यम से 28 हजार से अधिक महिलाओं को इसका अप्रत्यक्ष लाभ मिला है। देश प्रमुख शहरों में 26 आउटलेट्स के माध्यम से उत्पादों की बिक्री की जा रही है। रिलायंस, फ्रैशपिक, फिलिपकॉर्ट, जैपटो के साथ अनुबंध का प्रयास किया जा रहा है। हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद को विदेशी बाजार में उपलब्ध कराने के लिए अमेजोन ग्लोबल, वॉलमॉर्ट के साथ साझेदारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

.......
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल टू ग्लोबल विजन के अनुसार हाउस ऑफ हिमालयाज का उद्देश्य उत्पादों की गुणवत्ता व पैकेजिंग को सुदृढ़ बनाकर, प्रामाणिक हिमालयी उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम बाजारों में स्थापित करना है। इससे प्रदेश के किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी मजबूत हुई है। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed