फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   house and shop swept in cloud burst

पहले पति गया अब छिन गया जीने का सहारा

Thu, 31 Jul 2014 08:37 PM IST
मुकेश नैथानी/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
मुकेश नैथानी/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Thu, 31 Jul 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
house and shop swept in cloud burst

जीवन साथी की मौत से उबरने के बाद शकुंतला ने दो छोटे बच्चों और वृद्ध सास-ससुर के लालन-पोषण के लिए कमर बांधी। पति की दुकान को दोबारा खोलकर परिवार की जिम्मदारी उठानी शुरू की।

विज्ञापन


कुछ महीने भी नहीं हुए कि बादल फटने से आये मलबे ने उनके सामने फिर दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया। ऐसे में आगे जिंदगी की गुजर-बसर कैसे शुरू हो, इसे सोचकर ही वह सिहर उठती है।
विज्ञापन


पति ने कर ली थी आत्महत्या
घनसाली में नौताड़ गांव निवासी शकुंतला देवी के हंसते-खेलते परिवार पर न जाने किसकी नजर लगी। उसके पति भाजपा नेता पूर्व प्रधान महादेव नौटियाल ने चार अप्रैल को खुदकुशी कर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। घर में दो छोटे बच्चे और बूढ़े सास-ससुर के लालन-पालन की जिम्मेदारी के अहसास ने शकुंतला को हिम्मत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने दुख को किनारे रखते हुए नए सिरे से गृहस्थी की गाड़ी चलानी शुरू की। पति की दुकान दोबारा खोली। उसके परिवार का जीवन पटरी पर लौट रहा था कि बुधवार रात आए जलजले से दुकान मलबे में मटियामेट हो गई।

अब उसके पास कोई साधन नहीं रहा। कैसे परिवार की गाड़ी को आगे बढ़ाएंगी, उसे कुछ सूझता नहीं दिख रहा है। कहती है ‘ये भगवान त्वैन यो क्या करे, अब क्या-क्या परीक्षा ले लू। कनै पाललू मैं अपणा बच्चों और सास-ससुर तैं।’
 
घर से निकलना जान पर पड़ा भारी
बादल फटने की आवाज पर शकुंतला की सास मगनी देवी घर से बाहर निकली। इतने में पहाड़ी का मलबा उसके ऊपर आ गिरा और उनकी मौत हो गई। इस दौरान मलबे से घर का दरवाजा भी बंद हो गया।


बाद में गांव के लोगों ने घर के अंदर से फंसी शकुंतला देवी, उसके बच्चे और ससुर को बमुश्किल बाहर निकाला। इस हादसे के बाद शकुंतला देवी पूरी तरह से टूट चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed