फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hot weather alert in uttarakhand

उत्तराखंड: तेज धूप से लगातार बढ़ रही उमस, अभी इस दिन तक और सताएगी गर्मी

Wed, 20 Jun 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 20 Jun 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
Hot weather alert in uttarakhand
- फोटो : amar ujala

प्रदेश में कई जगहों पर दिन में धूप ने उमस बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग ने भी इस दिन तक गर्मी की संभावना जताई है। बुधवार को लू और तपिश ने बेहाल कर दिया है। अधिकतम पारा चढ़ने के साथ ही अभी गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


हालांकि, कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव के कारण कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। लेकिन इससे उमस और अधिक बढ़ गई। बुधवार को चटक धूप खिलने के साथ ही धूल के गुबार से राहत मिली थी। सोमवार को चटक धूप के साथ ठंडी हवा ने राहत दी थी।
विज्ञापन


लेकिन, मंगलवार से गर्मी अधिक हो गई। बुधवार सुबह से ही चटक धूप खिली हुई थी। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की तपिश के साथ ही उमस बढ़ गई और दोपहर में लू चलने के कारण गर्मी और अधिक बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 जून से प्रदेश में बारिश की संभावना

Hot weather alert in uttarakhand

अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। जबकि, मुक्तेश्वर में भी अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 25 जून तक अभी गर्मी और सताएगी। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। कहा कि 26 जून से पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed