फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hospital Administration Mortgage and Molest Minor Boy For not give treatment Money

शर्मनाक! मां के इलाज का खर्च न चुका पाया नाबालिग, अस्पताल प्रबंधन ने बंधक बनाकर कराया झाड़ू पोछा

Sat, 24 Nov 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर 
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर  Updated Sat, 24 Nov 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Hospital Administration Mortgage and Molest Minor Boy For not give treatment Money
रोता हुआ नाबालिग - फोटो : demo pic

उत्तराखंड के रुद्रपुर में लालपुर क्षेत्र के एक नाबालिग बेटे से उसकी मां के इलाज के खर्च की भरपाई के लिए बेटे से अस्पताल में साफ-सफाई का शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया गया कि अस्पताल प्रबंधन ने उसे बंधक बनाकर अस्पताल में झाड़ू पोछा करवाया है।

विज्ञापन


न ही उसे घर जाने दिया जा रहा है और न ही उसकी मां का इलाज किया जा रहा है। गांव के पड़ोसी ने चौकी पुलिस को मामले की जानकारी देकर संबंधित अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


पुलिस को दिये पत्र में एक युवक ने कहा है कि लालपुर की प्रेम कॉलोनी निवासी राजेश ने 14 नवंबर को अपनी पत्नी राखी को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया था। खुद भी खुदकुशी के प्रयास घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राखी और राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। राखी को पहले सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी और फिर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश की हालत सुधरने के बाद वह फरार हो गया था। राखी के दो पुत्र राहुल और गुलशन नाबालिग हैं।

मां-बाप के अलावा दोनों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। मां की हालत जानने के लिए राहुल किसी तरह बरेली अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उससे इलाज के रुपये मांगे। रुपये न होने की बात सुनकर अस्पताल प्रबंधन ने राहुल को बंधक बना लिया और जबरन उससे अस्पताल की सफाई कराने लगे।

इधर उसकी मां का इलाज भी बंद कर दिया। मौका पाकर राहुल ने फोन पर इसकी सूचना अपने पड़ोसी को दी। पड़ोसी ने आशंका जताई है कि इलाज रुकने के कारण राखी के शरीर में आई चोटों में इंफेक्शन हो सकता है।

उसका एक हाथ पूरी तरह से कटकर चमड़े के सहारे झूल रहा है। संक्रमण होने से उसकी जान को भी खतरा है। चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि अस्पताल से संबंधित चौकी को सूचित करके दोषी पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनों को बंधक से मुक्त कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed