यमुनोत्री धाम जाने वाले घोड़े-खच्चर अब पहनेंगे डायपर, वजह चौंकाने वाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको सुनने में अजीब जरूर लगेगा लेकिन लेकिन लेकिन यह सच है। यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर अब घोड़े-खच्चरों को डाइपर पहनाया जाएगा।
यह कदम जिला प्रशासन ने यात्रा रूट पर गंदगी को देखते हुए लिया है।
इसके लिए जिला प्रशासन घोड़े व खच्चरों को डाइपर पहनाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल जानकीचट्टी से यमुनोत्रीधाम तक जाने के लिए पांच किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है।
यात्रियों और घोड़े खच्चरों के चलने के लिए यहां एक ही पैदल रास्ता है, जो बेहद संकरा रास्ता है। सामान और यात्रियों को ले जाते समय घोड़े खच्चर जगह-जगह मल करते हैं, जिससे पैदल चल रहे यात्रियों को गंदगी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है।
इस तरह का होगा डायपर
इसलिए अब जिला प्रशासन यमुनोत्री पैदल रास्ते पर चलने वाले घोड़े खच्चरों को डाइपर पहनाने जा रहा है। बता दें कि चारधाम यात्रा के दौरान इन दिनों यमुनोत्री धाम दस हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और हर दिन मार्ग पर जबकि हर दिन 60 से अधिक घोड़े-खच्चर यहां चलते हैं।
साथ दर्जनों डंडी-कंडी ले जाने वाले मजदूर भी इसी रास्ते से चलते हैं। ऐसे में गंदगी होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इससे निपटने के लिए घोड़े- खच्चरों को बैग नुमा कपड़े के बने डाइपर पहनाए जाएंगे।
डीएम डा. आशीष कुमार ने बताया कि घोड़े, खच्चरों को डाइपर पहनाए जाएंगे, जिससे पैदल चल रहे यात्रियों को गंदगी के कारण परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।