फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Horrible accident between four Vehicles in dehradun

देहरादून में भयानक हादसा, चार वाहनों की जोरदार टक्कर में कार के अंदर घुसी बस

Thu, 12 Oct 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Oct 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Horrible accident between four Vehicles in dehradun

गुरुवार को आईएसबीटी के पास सुभाष नगर चौक पर चार वाहन आपस में टकरा गए। इसके चलते वहां बस सीधे कार के अंदर जा घुसी।

विज्ञापन


कुदरत का करम रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के कारण लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस को पसीने आ गए। पुलिस ने चालक के भाग जाने के कारण ट्रक और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। देर रात तक इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई थी।

आईएसबीटी पुलिस चौकी क्षेत्र के सुभाष नगर चौक के पास बृहस्पतिवार शाम पीछे से आ रहे एक ट्रक ने आगे जा रही कार में टक्कर मार दी, जिससे वह डिवाइडर पर चढ़कर आगे जा रही फारचोनर से टकरा गई। नतीजा यह हुआ तो फारचोनर का चालक संतुलन नहीं रख पाया।

विज्ञापन

कार के परखच्चे उड़ने के बाद किसी को नहीं आई चोट

Horrible accident between four Vehicles in dehradun

नतीजा यह हुआ कि वह सीधे आगे जा रही छुटमुलपुर डिपो की रोडवेज बस में जाकर घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़ा हादसा होने के कारण मौके पर तमाशबीनों का तांता लग गया, जिस कारण लंबा जाम लग गया।  हादसे के बाद ट्रक और रोडवेज बस चालक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

गनीमत रही कि कार के परखच्चे उड़ने के बाद किसी को चोट नहीं आई। चौकी प्रभारी अमरजीत रावत ने बताया कि हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। ट्रक का ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed