फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hope for International Cricket in uttarakhand Raipur Stadium in New year 2020

नए साल में उम्मीद: 2020 में सीएयू को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज की मेजबानी 

Wed, 01 Jan 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jan 2020 02:30 AM IST
सार

  • रायपुर स्टेडियम में क्रिकेट सीरीज कराने की कवायद तेज 
  • स्टेडियम में फाइव स्टार होटल बनाने पर भी है जोर

विज्ञापन
Hope for International Cricket in uttarakhand Raipur Stadium in New year 2020
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड क्रिकेट के लिए वर्ष 2020 बेहद खास हो सकता है। देहरादून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी में जुटी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) का प्रयास है कि इस साल किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी हासिल की जा सके।

विज्ञापन


वहीं, उत्तराखंड के महिम वर्मा के बीसीसीआई उपाध्यक्ष बनने से भी सीएयू के दावे को मजबूती मिलेगी। अगर सीएयू की कोशिश रंग लाई तो दूनवासियों को एक बार यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला के अनुसार राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर विश्व स्तरीय स्टेडियम है, लेकिन यहां फाइव स्टार होटल की सुविधा नहीं है। यही कारण है कि दून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिम ने कहा कि इस वर्ष स्टेडियम के विकास पर पूरा जोर दिया जाएगा। इस संबंध में स्टेडियम प्रबंधन स्तर पर प्रयास भी शुरू हो चुके हैं। पूरी कोशिश रहेगी कि इस साल फाइव स्टार होटल तैयार कर दिया जाए, ताकि दून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी का रास्ता साफ हो सके।

यदि यहां फाइव स्टार होटल बन जाता है तो यहां आईपीएल मैच भी कराए जा सकते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बीसीसीआई में उत्तराखंड क्रिकेट को हक दिलाने की मजबूत पैरवी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed