{"_id":"56de04cd4f1c1bba278b456c","slug":"honour-to-28-women-at-international-women-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर उत्तराखंड की 28 महिला अफसरों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर उत्तराखंड की 28 महिला अफसरों का होगा सम्मान
Updated Tue, 08 Mar 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को प्रदेश की 28 महिला अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इन अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान’ से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही चंपावत छोड़कर प्रदेश के हर जिले से एक महिला को तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चुना गया है। चंपावत से किसी महिला का नाम नहीं मिला है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 22 महिलाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन
सम्मानित होने वाली में 11 आईएएस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होने वाली महिलाओं में 11 आईएएस अफसर, 9 आईपीएस और 8 आईएफएस अफसर शामिल हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्यमंत्री महिला सम्मान, वीरांगना तीलू रौतेली सम्मान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा लेखन के क्षेत्र में सुनीता चौहान, काव्य के क्षेत्र में वीणा पाणि जोशी, शिक्षा के क्षेत्र में डा. इन्दु सिंह, पत्रकारिता के क्षेत्र में अंजली नौरियाल, संगीत के क्षेत्र में सोनिया आनंद व उद्यम के क्षेत्र में राकेश धवन को भी सम्मानित किया जाएगा।
आईएएस: राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, डा. भूपिंदर कौर औलख, ज्योति खैरवाल, दमयंती दोहरे, उषा शुक्ला, रंजना, सोनिका, ईवा सहाय, स्वाती भदौरिया और वंदना।
आईपीएस: विम्मी सचदेवा, रिधिम अग्रवाल, नीरू गर्ग, स्वीटी अग्रवाल, निवेदिता कुकरेती, रेणुका, विमला गुंज्याल, प्रीति और तृप्ति भट्ट।
आईएफ.एस: रंजना काला, नीना ग्रेवाल, मीनाक्षी जोशी, तेजस्विनी, नीतू, कहकशां, कल्याणी और नेहा वर्मा।