{"_id":"57c9c76d4f1c1bb3652cb100","slug":"honour-of-uttarakhand-board-toppers-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला आज करेगा उत्तराखंड के मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला आज करेगा उत्तराखंड के मेधावियों का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्र सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ शनिवार को आयोजित होगा। होटल सैफ्रॉन लीफ में सुबह 11 बजे होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से हर साल ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाता है। जिसमें प्रत्येक जिले के उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स का सम्मान किया जाता है।
विज्ञापन
इस बार सत्र 2015-16 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, गृह मंत्री प्रीतम सिंह, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, महापौर विनोद चमोली, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके गर्ग, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत, डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अरविंद गुप्ता, अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा समेत तमाम गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट, अविरल क्लासेज, एमडीडीए, यूजेवीएनएल, ओएनजीसी, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, होटल सैफ्रॉन लीफ सहयोगी हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9760883821