फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Honoring personalities who have done outstanding work at the national and international level

हिंदी को लोकप्रिय बनाने में बॉलीवुड की है अहम भूमिका: कोश्यारी

Sun, 30 Oct 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Honoring personalities who have done outstanding work at the national and international level
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई में बुधवार शाम आयोजित समारोह में अभिनय, लेखन, फिल्म निर्देशन, उद्यमिता और पत्रकारिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रसिद्ध हस्तियों को विभिन्न श्रेणियों के तहत गढ़वाल पोस्ट पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

गढ़वाल पोस्ट के चौथे पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि हिंदी फिल्मों ने देश भर में और यहां तक कि विदेशों में भी हिंदी भाषा को लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वे गढ़वाल पोस्ट के संपादक सतीश शर्मा के साथ मिलकर एक समारोह आयोजित करेंगे। इसमें इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले सभी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर लोकप्रिय अभिनेता कबीर बेदी को गढ़वाल पोस्ट लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया। गढ़वाल पोस्ट अवार्ड्स इस साल 15 हस्तियों को दिए गए। जिनमें अभिनेता हेमंत पांडे, प्रौद्योगिकी उद्यमी राकेश दवे, अभिनेता वरुण बडोला, रंगकर्मी आलोक उल्फत, बौद्ध आध्यात्मिक गुरु शांतम सेठ, वेल्हम बॉयज स्कूल की प्रिंसिपल संगीता कैन, बिल्डर राकेश बट्टा, गायक और अभिनेता सुधांशु पांडे, टीवी अभिनेत्री आशा नेगी, अभिनेता शहजाद खान (दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता अजीत के बेटे), पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मनसेरा, अभिनेता इश्तियाक खान, फिल्म निर्देशक वरुण गुप्ता, अभिनेत्री शिवांगी जोशी और वकील दीपक कुमार शामिल रहे। गढ़वाल पोस्ट सिल्वर जुबली अवार्ड्स अभिनेत्री मनीषा कोइराला, अभिनेत्री दिव्या दत्ता, अभिनेता विक्रम मकरंदर, आउटडोर प्रचारक और प्रतिबद्ध सामाजिक कार्यकर्ता योगेश लखानी और ग्लोबल एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग इन्फ्लुएंसर कॉल्विन जेम्स हैरिस को प्रदान किए गए। इस मौके पर फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज, प्रिया मलिक, अभिनेत्रीश्रुति पंवार, अभिनेताचित्रशी रावत, वरिष्ठ पत्रकार अरुण प्रतापसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed