फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Homeopathic OPD facility will now be available in uttarakhand villages

अब गांवों में भी मिलेगी होम्योपैथिक ओपीडी की सुविधा, 110 चिकित्सालय खोलने की योजना

Sun, 21 Jul 2019 09:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Jul 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic OPD facility will now be available in uttarakhand villages

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी होम्योपैथिक चिकित्सा से बीमारियों का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 110 होम्योपैथिक चिकित्सालय खोले जाएंगे। जहां पर मरीजों को ऐलोपैथिक चिकित्सा के साथ होम्योपैथिक ओपीडी की सुविधा मिलेगी। इन चिकित्सालयों को संचालित करने का सारा खर्चा केंद्र की ओर से दिया जाएगा। प्रदेश सरकार पर किसी तरह का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


केंद्र ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की गाइडलाइन में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने का प्रावधान किया है। अभी तक ऐलोपैथिक विभाग के अधीन संचालित किसी भी पीएचसी और सीएचसी में होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधा नहीं है। जिससे लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। ऐलोपैथिक के साथ होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधा देने के लिए 13 जनपदों में 110 पीएचसी और सीएचसी चिन्हित किए गए। जहां पर होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थापित किए जाएंगे। आयुष मिशन निदेशालय ने इसका प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया है। 
विज्ञापन


चिकित्सालय में सभी सुविधाओं के लिए केंद्र देगा पैसा
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत स्थापित होने वाले होम्योपैथिक चिकित्सालय में सभी सुविधाओं के लिए केंद्र पैसा देगा। जिसमें फर्नीचर, उपकरण, दवाईयां, चिकित्साधिकारियों व अन्य स्टाफ का वेतन का खर्चा केंद्र देगी। जिस पर सालाना 13 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इससे प्रदेश सरकार पर किसी तरह का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। लेकिन लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा से इलाज कराने की सुविधा मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 13.43 लाख मरीजों ने कराया इलाज
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रदेश में 13.43 लाख मरीजों ने होम्योपैथिक चिकित्सा से इलाज कराया। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा से कई गुना सस्ती, सुलभ होने के साथ ही नुकसानदायक नहीं है। लेकिन वर्तमान में पीएचसी और सीएचसी स्तर पर होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधा नहीं मिल पा रही है। 


प्रदेश में होम्योपैथिक चिकित्सा को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पीएचसी और सीएचसी स्तर पर होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे लोगों को ऐलोपैथिक की तरह होम्योपैथिक से इलाज कराने के लिए ओपीडी की सुविधा मिलेगी।
- आरके सुधांशु, सचिव, आयुष विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed