{"_id":"290fc5cc5b640667699dbaaaac942278","slug":"home-minister-rajnath-will-be-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी घुसपैठ के बीच राजनाथ का उत्तराखंड दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी घुसपैठ के बीच राजनाथ का उत्तराखंड दौरा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के संसाधनों और सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 27 जून को उत्तराखंड आएंगे।
विज्ञापन
सीमा पार से होने वाली चीनी घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं के बाद गृहमंत्री का यह दौरा अहम हो गया है। इस दौरान गृहमंत्री आपदा के बाद राज्य में अर्द्धसैनिक बल को हुए नुकसान और पुनर्निर्माण की स्थिति का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन
आईटीबीपी के कैंप पहुंचेंगे गृहमंत्री
सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री सीधे गौचर स्थिति आईटीबीपी कैंप पहुंचेंगे। गौरतलब है कि शांतिकाल में साढ़े तीन सौ किलोमीटर लंबी चीन सीमा की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास है।
विज्ञापन
आईटीबीपी की दो दर्जन नई सुरक्षा चौकियां उत्तराखंड से सटी चीन सीमा पर बढ़ाई जानी है। जिसका प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पास विचाराधीन है।
आईटीबीपी के संसाधनों का लेंगे जायजा
आपदा के बाद चीन सीमा पर घुसपैठ की बढ़ी घटनाएं और हाल ही में एक चीनी सेना के हेलीकाप्टर का रिमखिम तक पहुंचना चिंता का विषय बना हुआ है। घुसपैठ के संवेदनशील मामले पर गृह मंत्रालय चिंता भी जता चुका है।
ऐसी स्थिति में गृह मंत्री का दौरा अहम माना जा रहा है। गृहमंत्री अपने इस दौरे में सीमा सड़क निर्माण कार्यों का मुआयना करने के अलावा सुरक्षा चौकियों का भी जायजा लेंगे।