फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   home minister rajnath singh in devbhoomi.

देवभूमि में गरजे राजनाथ, पाकिस्तान को दी चेतावनी

Sat, 27 Feb 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Updated Sat, 27 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh in devbhoomi.

वीरों की धरती से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मधुर हों, लेकिन यदि पाक की तरफ से गोलीबारी होती है तो भारत गोलियां नहीं गिनेगा।

विज्ञापन


सीमा पार गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जवानों को पूरी छूट दी गई है। साथ ही उन्होंने जवानों से यह भी कहा कि अपनी तरफ से पहली गोली न चले। नेपाल के साथ लगातार रिश्तों में गहराई बढ़ रही है।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को खटीमा के तराई बीज निगम के मैदान में दो दिवसीय खटीमा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। गृहमंत्री ने कहा कि देश के स्वाभिमान के साथ किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों के बाज नहीं आया तो भारत मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है। भारतीय जवानों को इसके लिए अब परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है देश की सीमाओं में गोलीबारी की घटनाओं में बहुत कमी आई है।

उन्होंने माना कि आज देश में आतंकवादी गतिविधियों में भी भारत के जवानों ने अपने को बहुत मजबूत किया है। आज अगर आतंकवादी मुठभेड़ होती है तो हमारे देश के जवान उन्हें मौत के घाट उतार देते हैं। कुछ मुठभेड़ में तो आतंकवादियों को जिंदा भी पकड़ने की कामयाबी मिली है।

जेएनयू प्रकरण पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार देश की संप्रभुता को खंडित नहीं होने देगी और देश के खिलाफ नारे लगाने या अपशब्द बोलने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिश की जाएगी कि भारत और नेपाल की सीमाओं में तस्करी और माओवाद के मामलों को पूरी तरह से समाप्त किया जाए।

मोदी सरकार बनने से पहले देश में 162 जिले माओवाद से प्रभावित थे, आज उनकी संख्या 141 रह गई है और आगामी तीन वर्षों में वह भी पूरी तरह माओवाद के साये से खत्म हो जाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों को समझाते हुए कहा कि भाजपा देश बनाने और समाज बनाने की राजनीति करती है।


उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन पर क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य का एक बड़ा नेता बताया। कार्यक्रम को सांसद भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी संबोधित किया।

विधायक पुष्कर धामी और प्रेम सिंह राणा ने आभार भाषण व्यक्त किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी गृहमंत्री ने लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed