फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Home Minister Amit Shah Mussoorie Visit today program at LBS Academy Uttarakhand News in hindi

Amit Shah: मसूरी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी समेत कई मंत्रियों ने किया स्वागत

Thu, 28 Nov 2024 05:36 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 28 Nov 2024 05:36 AM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह आज एलबीएस अकादमी पहुंचेंगे। हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। पूरे रूट पर जितने भी घर और होटल हैं सभी की छतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah Mussoorie Visit today program at LBS Academy Uttarakhand News in hindi
सीएम धामी ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत और अन्य गणमान्य लोगों ने भी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के मसूरी दौरे को लेकर बुधवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लीट रिहर्सल भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी। पूरे रूट पर जितने भी घर और होटल हैं सभी की छतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पुलिस विभाग में कई IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भी इमरजेंसी व्यवस्था की गई है। गृहमंत्री साढ़े बारह बजे अकादमी पहुंचेंगे और तीन बजकर 55 मिनट पर वापस जाने का कार्यक्रम है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसपीजी सहित अन्य एजेंसियां तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed