फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   home guard salary increased

उत्तराखंडः होमगार्डों का वेतन हुआ 12 हजार, आदेश जारी

Fri, 17 Jun 2016 08:58 AM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Jun 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
home guard salary increased
- फोटो : demo pic

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत होमगार्डों को इस माह से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री की ओर से हुई इस घोषणा पर इसी माह से अमल करने के आदेश जारी हुए हैं।

विज्ञापन


ऐसा होने के बाद अब होमगार्ड प्रतिमाह 10500 के बजाए 12000 रुपये प्रतिमाह वेतन पाएंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश की तर्ज पर होमगार्डों के परिजनों को मृतक आश्रित कोटे में भर्ती करने की भी तैयारी शुरू हुई है। माना जा रहा है कि अगले माह तक इस संबंध में आदेश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


बीते 6 दिसंबर को आयोजित होमगार्ड दिवस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने होमगार्डों का वेतन 350 रुपये प्रतिदिन के बजाए 400 रुपये करने की घोषणा की थी। नए वित्तीय वर्ष से इस घोषणा पर अमल होना था, मगर सियासी संकट के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से लगातार वेतनवृद्धि लागू करने के लिए होमगार्ड महकमा शासन में कोशिश कर रहा था। अब जाकर इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। ताजा आदेश के तहत एक जून से होमगार्डों को प्रतिदिन पचास रुपये वेतन वृद्धि मिलेगी। इसका असर अगले माह आने वाली तनख्वाह में नजर आएगा।

वहीं ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मृत्यु होने या स्थायी अपंगता की स्थिति में उनके परिजन में से किसी एक व्यक्ति को उसी पद पर नौकरी देने संबंधी नियमावली बनने जा रही है। इसके लिए यूपी में लागू नीति को देखा जा रहा है।


होमगार्ड दिवस पर मुख्यमंत्री ने मानदेय वृद्धि की घोषणा की थी। एक जून 2016 से होमगार्डों को बढ़ी हुई दरों से संबंधित आदेश जारी हो गए हैं। जुलाई माह में मिलने वाले मानदेय में यह वृद्धि नजर आएगी।
- राहुल सचान, जिला कमांडेंट होमगार्ड (देहरादून)

यह है स्थिति 
- प्रदेश के 13 जिलों में कुल 6411 अवैतनिक होमगार्ड सेवारत हैं।
- पुलिस की तरह इनकी भर्ती के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी होती है।
- ट्रैफिक, आपदा और कानून-व्यवस्था नियंत्रण में करते हैं सहयोग।
- ड्यूटी पर मृत्यु होने पर कल्याण कोष से मिलते हैं एक लाख रुपये।
- गंभीर बीमारियों के लिए इलाज को 50 हजार के बिल होते हैं पास।

ये घोषणाएं रह गईं अधूरी
- होमगार्डों को पौष्टिक आहार भत्ता दिए जाने की घोषणा हुई थी, जिसके तहत 1275 से 1500 रुपये प्रति माह अतिरिक्त दिए जाने थे।
- इसके अलावा वर्दी भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ता दिए जाने की घोषणा हुई थी, जिसके तहत 3 साल में 3750 रुपये मिलने थे।
- सुपरवाइजरी स्टाफ जैसे प्लाटून कमांडर, सहायक कंपनी कमांडर और कंपनी कमांडर के मानदेय में 400-600 रुपये बढ़ोत्तरी भी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed