फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   holy ramadan month start.

15 घंटे 41 मिनट का होगा रमजान का पहला रोजा

Fri, 19 Jun 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 19 Jun 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
holy ramadan month start.

गुरुवार को शाम चांद के दीदार के साथ माहे रमजान का आगाज हो जाएगा। इसी के साथ शुरू हो जाएगी रमजान की खास नमाज तरावीह। शुक्रवार को पहला रोजा होगा। इस बार पहला रोजा 15 घंटे 41 मिनट का होगा।

विज्ञापन


रमजान की इस्तकबाल में मुस्लिम इलाके गुलजार हो गए हैं। मस्जिदों और खानकाहों को रोशन किया गया है। शनिवार की तड़के सहरी खाकर पहला रोजा 3:36 बजे से शुरू होगा, जबकि इफ्तार शाम को 7:17 बजे की जाएगी। पौने 16 घंटे भूखे-प्यासे रहकर रोजेदार परवरदिगार की इबादत करेंगे।
विज्ञापन


इस बार जून-जुलाई की गर्मी की शिद्दत भी रोजेदारों का इम्तिहान लेगी। एक सप्ताह तक सहरी और इफ्तार का यही समय रहेगा। उसके बाद मिनट-दर-मिनट कमी होती रहेगी। रमजान के आखिरी रोजे तक आधा घंटा कम हो जाएगा। गौरतलब यह है कि इस बार रमजान जुमा से शुरू होगा। अगर 29 तारीख (इस्लामी कैलेंडर) का चांद दिखा तो आखिरी रोजा भी जुमे का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरावीह की तैयारियां पूरी
तरावीह रमजान की खास नमाज है। इसमें हाफिज हजरात पूरा कुरान शरीफ सुनाते हैं और सभी लोग खामोशी से सुनते हैं। जामा मस्जिद में पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद अली और मस्जिद बंजारान में हाफिज जुनेद तरावीह पढ़ाएंगे। इसके अलावा मैरिज हॉल में दस दिन की तरावीह होगी। मदरसा इशाअत-उल-हक में हाफिज मोहम्मद हाशिम 12 दिन की तरावीह पढ़ाएंगे।

रमजान बरकतों और रहमतों का महीना है। खाने, पीने और सोहबत से बचने का नाम ही रोजा है। जिस तरह रोजे के दौरान बुराइयों से बचना है, उसी तरह पूरे साल खुद को परवरदिगार के फरमान पर चलाना ही रोजे का मकसद है। रोजा बुराइयों के साथ ही बीमारियों से भी बचने का सबब है।
- मौलाना अब्दुल बासित, इमाम जामा मस्जिद बंजारान

शहर में 150 स्थानों पर पढ़ेंगे नमाज

holy ramadan month start.

बुधवार को रमजान के चांद की तसदीक नहीं हुई। अब पहला रोजा 19 जून, शुक्रवार को होगा। तरावीह की नमाज गुरुवार से शुरू होगी। रमजान के चांद की तसदीक के लिए उलेमा रात तक अलग-अलग जिलों के लोगों से संपर्क करते रहे।

मुफ्ती-ए-आजम दून मुफ्ती सलीम ने बताया कि देर रात तक कहीं से चांद की तसदीक नहीं हो पाई थी। इससे पहला रोजा शुक्रवार को होगा। तरावीह की नमाज गुरुवार से शुरू हो गई। बताया कि शहर की मसजिदों के अलावा लोग घरों, फैक्ट्री परिसर आदि 150 स्थानों पर तरावीह की नमाज अदा करते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि रमजान का एहतिराम करें। इस पाक महीने में ज्यादा वक्त इबादत में गुजारें। रोजा जिस्म के हर हिस्से और सोच का भी होता है। रोजेदार के जेहन में कोई बुरा ख्याल भी नहीं आना चाहिए। मां-बाप की नाफरमानी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed