फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   holy priest demands Representation in the Rajya Sabha

तीर्थ पुरोहितों ने राज्यसभा में मांगा प्रतिनिधित्व 

Sun, 18 Dec 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 18 Dec 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
holy priest demands Representation in the Rajya Sabha
saint - फोटो : amar ujala

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा विभिन्न तीर्थों की समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली कूच का ऐलान किया है।

विज्ञापन


महासभा ने पुरोहितों के लिए राज्यसभा और विधान परिषदों में एक-एक सदस्य के मनोनयन की मांग की। पुरोहित्य कर्म का अधिकार केवल तीर्थ पुरोहित समाज को ही रहे। इसके लिए इस परंपरागत कार्य को पेटेंट कराने का निर्णय लिया गया। महासभा मठ मंदिरों के अधिग्रहण के खिलाफ भी संघर्ष करेगी।

दो सत्रों में गंगा स्वरूप आश्रम में चले अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में करीब 20 प्रस्ताव पारित हुए। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष महेश पाठक ने की। तीर्थ पुरोहितों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में संसद तक कूच करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को मिलने के साथ-साथ दिल्ली के विज्ञान भवन में एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इस कूच की तिथियां बाद में घोषित होगी। महासभा ने अध्यक्ष को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ जिन राज्यों में विधान परिषद है, वहां एक-एक प्रतिनिधि राज्य पुरोहित महासभा से लेने का प्रस्ताव पारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन कर्मकांड को पेटेंट कराने की आवश्यकता

holy priest demands Representation in the Rajya Sabha
saint

साथ ही मांग की कि तीर्थों पर यह कार्य पुरोहित समाज द्वारा ही संपन्न कराया जाए। इसके लिए प्राचीन कर्मकांड को पेटेंट कराने की आवश्यकता है। महासभा को अधिकृत किया गया कि वह पेटेंट की कार्रवाई प्रारंभ करें।

महासभा ने तीर्थों पर स्थित मंदिरों के अधिग्रहण करने के विरुद्ध भी संघर्ष की घोषणा की। महासभा ने मथुरा के बिहारी जी मंदिर सहित अनेक मंदिरों का जिक्र किया, जिनका अधिग्रहण सरकारें करना चाहती थी। गंगा आदि पवित्र नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण के खिलाफ महासभा अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।

यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। महासभा ने विभिन्न राज्यों से आए पुरोहित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वृद्ध पुरोहितों को अंग वस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। अधिवेशन में दुर्लभ मिश्र, श्रीकांत वशिष्ठ, पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, कृष्ण कुमार शर्मा, रामकुमार मिश्रा, शिवकुमार कौशिक, संजीव शुक्ल, धीरेंद्र उपाध्याय, पंकज झा, ठाकुर वैद्यनाथ, राजेश मिश्र आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed