{"_id":"5ee749618ebc3e42ad367fea","slug":"hollywood-movie-girl-body-songs-will-shoot-in-dehradun-and-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में शूट होंगे हॉलीवुड मूवी ‘गर्ल बॉडी’ के गाने, मसूरी में भी होगी शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में शूट होंगे हॉलीवुड मूवी ‘गर्ल बॉडी’ के गाने, मसूरी में भी होगी शूटिंग
Mon, 15 Jun 2020 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 15 Jun 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
मसूरी
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड, टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को आकर्षित करने में सफल रहे उत्तराखंड में अब हॉलीवुड भी दस्तक देने जा रहा है। हॉलीवुड मूवी के दो गाने देहरादून में शूट होंगे।
विज्ञापन
बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि हॉलीवुड मूवी गर्ल बॉडी के दो गाने देहरादून, मसूरी में फिल्माए जाएंगे। यह मर्डर मिस्ट्री मूवी होगी। 17 जून से गाने की शूटिंग शुरू होना प्रस्तावित है। 25 तारीख तक दोनों गाने शूट करने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
सीएम से मिले जुबिन नौटियाल
बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने अपने जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। जुबिन ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री का हब बन सकता है। यहां शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड ने बॉलीवुड, टॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। जुबिन के साथ मौजूद सुमित अदलखा ने सीएम को बताया कि हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने जल्द आएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भरोसा दिलाया कि सरकार फिल्म निर्माण में पूर्ण सहयोग करेगी।