{"_id":"58866bf84f1c1b051fcf46a4","slug":"holiday-in-uttarakhand-on-15-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग के लिए 15 फरवरी को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग के लिए 15 फरवरी को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Jan 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
elections
- फोटो : DEMO PIC
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 15 फरवरी को शासन ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध निकायों, राज्य क्षेत्र में आने वाले सभी अविरल प्रक्रिया वाले संस्थानों, उद्योगों तथा कारखाना अधिनियम के तहत आने वाले वाणिज्यिक संस्थानों, दुकानों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
इससे इन संस्थानों में कार्यरत श्रमिक अपना मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसी के साथ ही निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले बैंक, कोषागार, उपकोषागार भी बंद रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सचिव शैलेश बगोली की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है।
विज्ञापन