फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hockey player vandana walk out from cinema when national anthem not played.

राष्ट्रगान नहीं बजा तो बिना फिल्म देखे ही बाहर आईं भारतीय हॉकी टीम की कैप्टन

Sat, 03 Dec 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Dec 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
hockey player vandana walk out from cinema when national anthem not played.
वंदना कटारिया - फोटो : अमरउजाला

सिनेमाघरों में अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान बजाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं हुआ तो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया फिल्म देखे बगैर ही थियेटर से बाहर आ गईं।

विज्ञापन


वंदना ने सिनेमा हाल के बाहर आकर प्रबंधकों से इसकी नाराजगी जताई। घर आई हुई वंदना हरिद्वार के एक शॉपिंग मॉल स्थित एक सिनेप्लेक्स में शाहरुख-आलिया द्वारा अभिनीत 'डियर जिंदगी' फिल्म देखने आई हुई थीं। लेकिन राष्ट्रगान न बजाने के चलते बिना फिल्म देखे ही वापस लौट गईं।

विज्ञापन

एशिया कप में जीत के बाद घर आई हैं वंदना

hockey player vandana walk out from cinema when national anthem not played.
वंदना कटारिया - फोटो : AmarUjala

गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया में एशिया कप में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीतने के बाद हॉकी कैप्टन वंदना कटारिया पहली बार हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित अपने घर आई हुई हैं।

​आज शनिवार को वह भोपाल में पांच दिसंबर से शुरू होने वाले कैंप में हिस्सा लेने रवाना होंगी। इसी दौरान वंदना हरिद्वार के एक शॉपिंग मॉल में 'डियर जिंदगी' फिल्म देखने गई थीं।

जब वंदना ‌सिनेमा हॉल में पहुंची तो वहां बिना राष्ट्रगान बजाए ही फिल्म शुरू कर गई। इस पर हॉकी कैप्टन नाराजगी जताते हुए हॉल से बाहर आ गईं।

राष्ट्र के सम्मान के लिए आदेश का इंतजार नहीं करना चाहिए

hockey player vandana walk out from cinema when national anthem not played.
dear zindagi

इसके बाद वंदना सीधे सिनेप्लेक्स प्रबंधन पास पहुंची और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद राष्ट्रगान न बजाने का कारण पूछा तो बताया गया कि प्रबंधन को अभी तक कोर्ट के आदेश की सूचना नहीं मिल पाई है।

प्रबंधन के इस रवैये पर वंदना ने नाराजगी जताई और कहा राष्ट्रगान राष्ट्र का सम्मान है, और राष्ट्र के सम्मान के लिए आदेश का इंतजार नहीं करना चाहिए।'  इसके बाद वंदना बिना फिल्म देखे ही लौट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed