एचएनबी मेडिकल विवि दीक्षांत समारोह: राज्यपाल से मेडल और डिग्री पाकर खिले छात्र छात्राओं के चेहरे
एफआरआई के सभागार में समारोह का उद्घाटन राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इस साल कुल 1320 छात्र-छात्राओं को डिग्री और 80 को गोल्डन, सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
विस्तार
हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि अगर युवा डॉक्टर पहाड़ की सेवा का प्रण लेंगे तो पलायन काफी हद तक रुकेगा। उन्होंने युवाओं को प्रदेश के दुर्गम और सीमांत क्षेत्रों तक सेवाएं देने के लिए तत्पर रहने का सूत्र दिया।
HNB Garhwal University: गुरुवार को होगा दसवां दीक्षांत समारोह, 328 छात्र-छात्राओं को दी जाएगी डिग्री
बुधवार को एफआरआई के सभागार में समारोह का उद्घाटन राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि हमें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-सुलभ और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में काम करना होगा। राज्य के दूरदराज क्षेत्रों से लोग स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण पलायन न करें, ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए। डॉक्टर निस्वार्थ सेवा की भावना से काम करें। जरूरतमंद, गरीबों, वंचितों, महिलाओं, बुजुर्गों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर मदद करें।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में जितने शोध हो रहे हैं, उसी हिसाब से चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं। शोध, अनुसंधान और शिक्षा तभी सफल है, जब उसका लाभ जनहित में हो। कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने विवि की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस साल कुल 1320 छात्र-छात्राओं को डिग्री और 80 को गोल्डन, सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विवि के कुलसचिव डॉ. एमके पंत, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।
इन्हें दी गई मानद उपाधि
प्रो. राजकुमार शर्मा, डॉ. ले. जन. वेद चतुर्वेदी (रिटायर्ड), फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्डी ललिता बिष्ट और लीला मसीह।
एमडीएमएस के गोल्ड मेडल विनर
डॉ. श्रद्धा हनीशलालन, डॉ. रुपाली गुप्ता, डॉ. ऐश्वर्या सिंघल, डॉ. प्रियेशी रावत, डॉ. विजय पांडे, डॉ. स्वाति पुंडीर, डॉ. विक्रम सिंह धपोला, डॉ. मो. अनस खान, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. प्रशांति ओली, डॉ. हिमानी दवर, डॉ. आस्था रावत।
एमएससी नर्सिंग के गोल्ड मेडल विजेता : अंकिता मौर्या, आराधना कुकरेती, रजनी अल्मिया, हरप्रीत कौर
किसी कोर्स में किसे मेडल
कोर्स- गोल्ड मेडल विजेता- सिल्वर मेडल विजेता
एमबीबीएस- श्रेया जोशी- मारिया तैय्यब
एमफिल- अंजलि रावत- गीता रानी
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग- ज्योति भनारी- गोल्डन
बीएससी नर्सिंग- अंजली बड़थ्वाल- रोजी
बीएससी एमएलटी- दिव्या पंत- अनुभा रावत
बीएससी ऑप्टोमेट्री- तान्या गुप्ता- विपुल त्यागी
बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी- मीनाक्षी थिंड- प्रियंका भट्ट
बीएमआरआईटी- भैरवी जोशी- अंजली सिंह