फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hnb Garhwal university Student union election 2018 update

HNB यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद पर संदीप राणा व सचिव पद पर रामप्रकाश ने मारी बाजी

Sat, 08 Sep 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 08 Sep 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Hnb Garhwal university Student union election 2018 update
hnb

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के संदीप राणा व सचिव पद पर आर्यन के रामप्रकाश रैम्स विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर आइसा के अंकित उछोली व सहसचिव पद पर डीएसओ की पूजा भंडारी ने जीत दर्ज की। विवि प्रतिनिधि पद पर भी अभाविप के शुभमदीप गोस्वामी विजयी रहे। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने देर शाम शहर में जुलूस निकाला।

विज्ञापन


बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। 8550 मतदाता छात्रों में से 5300 छात्रों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर अभाविप के संदीप राणा ने 73 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 2622 मत मिले, जबकि अन्य दो प्रत्याशियों में जय हो ग्रुप के अमित प्रदाली को 2549 और संतोष को 111 मत प्राप्त हुए। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर आइसा के अंकित उछोली 1216 मतों से विजयी रहे। अंकित उछोली को 2914, नवीन चंद्र को 598 व राहुल सोनी को 1698 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर  आर्यन के रामप्रकाश 155 मतों से विजयी रहे। उन्हें 1904 मत प्राप्त हुए। अन्य दो प्रत्याशियों एनएसयूआई के सत्यम कालरा ने 1749 व आशीष राणा ने 1497 मत हासिल किए। सहसचिव पद पर डीएसओ की पूजा भंडारी 2126 मतों से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कुल 3366 मत प्राप्त किए जबकि कार्तिकेय चमोली को 1240 व अजय गुनसोला को 350 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर शिवानी 1358 मतों से विजयी रही। उन्हें 3072 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मनीष रावत को 1714 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर अभाविप के शुभमदीप गोस्वामी 1263 मतों से विजयी रहे। उन्हें 2738 मत प्राप्त हुए जबकि गौरव राणा को 1475 व हरीश चंद्र तिवारी को 868 मत प्राप्त हुए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अमन रावत व अंकित सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। छात्रा प्रतिनिधि पद पर मीना 412 मतों से विजयी रही। मीना को 2712 व शिवानी पांडे 2300 मत मिले।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed