फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB Garhwal University: Registration begins for admission to PG

HNB Garhwal University: पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, जल्दी करें सात अक्तूबर तक ही है मौका

Sat, 01 Oct 2022 06:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Oct 2022 06:56 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों एसआरटी परिसर टिहरी, बीजीआर परिसर पौड़ी और बिड़ला परिसर श्रीनगर में पीजी के लिए प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।

विज्ञापन
HNB Garhwal University: Registration begins for admission to PG
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसरों में पीजी में प्रवेश के लिए आज (एक अक्तूबर) से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो रहे हैं। प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि सात अक्तूबर रखी गई है। गत सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी-पीजी (विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर) के नतीजे घोषित किए थे। नतीजे घोषित होने के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों एसआरटी परिसर टिहरी, बीजीआर परिसर पौड़ी और बिड़ला परिसर श्रीनगर में पीजी के लिए प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। प्रवेश प्रक्रिया की तारीख पंजीकरण के बाद निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


एमए/एमएससी/एमपीएड/एमसीए/एमएसडब्लू/एलएलबी/एलएलएम/एमबीए/एमबीए-टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट/डीएएसपीएसएम/ एडीपीजी डिप्लोमा एनवायरमेंट/पीजी डिप्लोमा इन एनवायरमेंट मैनेजमेंट/पीजी डिप्लोमा टूर एंड होटलरिंग के प्रथम सेमेस्टर में एक अक्तूबर से प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कराएं ऑनलाइन पंजीकरण
https://hnbgucuet.samarth.edu.in//pg/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed