फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hnb garhwal university annual exam date changes

गढ़वाल विवि ने बदली परीक्षाओं की तारीख, ये है बदली डेट शीट

Fri, 07 Apr 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Apr 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
hnb garhwal university annual exam date changes
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने के दूसरे दिन ही परीक्षा कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल कर दिया है।

विज्ञापन


17 अप्रैल और इसके बाद होने वाले बीए और बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाओं की तिथियां बदल दी गई हैं। साथ ही, विवि ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम सभी कॉलेजों को भेज दिया है।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल को मैथ्स का पेपर नहीं होगा। इस दिन केवल होम साइंस का पेपर होगा। 19 अप्रैल को भी मैथ्स का पेपर नहीं होगा। केवल म्यूजिक और बॉटनी का पेपर होगा। 20 अप्रैल को म्यूजिक 2 का पेपर नहीं होगा। केवल ज्योग्राफी का एग्जाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन परीक्षाओं की तारीख में भी हुआ बदलाव

hnb garhwal university annual exam date changes
exam - फोटो : file photo

21 अप्रैल को परीक्षा में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 27 अप्रैल को केवल पॉलिटिकल साइंस का पेपर होगा। बायोटेक, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकैम, कंप्यूटर आदि के पेपर नहीं होंगे।

29 अप्रैल को केवल कंप्यूटर साइंस 3, जियोलॉजी 1, बायोटेक्नोलॉजी 1, माइक्रोबायोलॉजी 1, बायोकेमिस्ट्री 1, कंप्यूटर-1 आदि के पेपर होंगे। एक मई से होने वाली परीक्षाओं में भी बदलाव किया गया है। एक मई को संस्कृत व साइकोलॉजी के साथ ही मैथ्स1 का पेपर होगा। दो मई के बजाय तीन मई को एंथ्रोपोलॉजी का पेपर होगा।

चार मई को हिस्ट्री 2 के साथ ही मैथ्स 2 का पेपर भी होगा। छह मई को फिलोसॉफी के साथ ही जियोलॉजी 2, बायोटेक 2, माइक्रोबायो 2, बायोकैम 2 आदि का पेपर होगा। आठ मई को ड्राइंग व एंथ्रो के साथ ही मैथ्स 3 का पेपर भी होगा। दस मई को इंगलिश 2 के साथ ही माइक्रोबायोलॉजी 3, बायोकैम 3 और जियोलॉजी 3 का पेपर होगा।

पेपर 11 मई के बजाए 12 मई को खत्म होंगे। 12 मई को म्यूजिक 2 का पेपर कराया जाएगा। सभी कॉलेजों में संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भेज दिया गया है। छात्रों से कहा गया है कि वह अपने एग्जाम सेंटर से संशोधित कार्यक्रम ले लें। एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि नया परीक्षा कार्यक्रम मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed