{"_id":"5d0659578ebc3e48bf7f1378","slug":"hiv-positive-prisoner-found-in-central-jail-sitarganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज: सेंट्रल जेल के कैदी में एचआईवी की पुष्टि, एआरटी सेंटर से इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज: सेंट्रल जेल के कैदी में एचआईवी की पुष्टि, एआरटी सेंटर से इलाज शुरू
Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद सेंट्रल जेल के एक कैदी में एचआईवी/एड्स की पुष्टि हो गई है। हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के एआरटी सेंटर से पुष्टि के बाद रोगी का इलाज भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
हल्द्वानी जेल से एक साल पहले यहां शिफ्ट किए गए ऊधमसिंह नगर निवासी 30 वर्षीय कैदी के मई में पेट में दर्द होने पर जेल के फार्मेसिस्ट ने पथरी की आशंका जताते हुए उसे हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया और एआरटी सेंटर से भी उसकी जांच कराई। इस पर जांच में कैदी में एचआईवी/एड्स के लक्षण सामने आए थे। इससे जेल के अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए थे।
विज्ञापन
रविवार को जेलर जयंत पांगती ने बताया कि हल्द्वानी में जांच के बाद कैदी में एचआईवी की पुष्टि हो गई है। कैदी का एआरटी सेंटर से इलाज कराया जा रहा है। समय-समय पर जांचें भी होती रहेंगी। बता दें कि जेल में एक और एचआईवी का कैदी सजा काट रहा है। दूसरे की पुष्टि के बाद अब एड्स रोगी कैदियों की संख्या भी दो हो गई है। जेलर ने बताया कि इसकी रिपोर्ट आईजी जेल डॉ. पीवीके प्रसाद और शासन को भी भेजी गई है।
विज्ञापन