फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HiTech Gram Panchayat of Uttarakhand, got Nanaji Deshmukh National Gaurav Award

उत्तराखंड की ये ग्राम पंचायत शहर की तरह हाईटेक, मिला नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड

Wed, 16 Oct 2019 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Oct 2019 02:30 PM IST
सार

  • इस ग्राम पंचायत में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
  • राज्य से एक ही ग्राम पंचायत का चयन होता है इस पुरस्कार के लिए
  • प्रदेश में कुल मिलाकर नौ पंचायतों को अलग-अलग वर्गों में पुरस्कार 

विज्ञापन
HiTech Gram Panchayat of Uttarakhand, got Nanaji Deshmukh National Gaurav Award
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पंचायतों में प्रतिष्ठित नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार इस बार देहरादून जिले में कालसी विकासखंड की नेबी ग्रामसभा को दिया गया है। पंचायत मंत्रालय हर साल यह पुरस्कार राज्य की किसी एक ग्राम पंचायत को ग्रामसभा के बेहतरीन काम के लिए प्रदान करता है।

विज्ञापन


कालसी विकासखंड की इस ग्राम पंचायत में कुल 267 परिवार रहते हैं। पंचायत के दो हिस्से हैं और आसपास के क्षेत्र का मुख्य बाजार साहिया भी इसी ग्राम पंचायत का हिस्सा है। ग्राम पंचायत ने दुर्गम के इस क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ग्राम पंचायत ने साहिया बाजार में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है। यह क्षेत्र वन्य जीवों के आतंक के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट की भरपूर व्यवस्था होने से यह ग्राम पंचायत बहुत हद तक बाघ, तेंदुआ आदि वन्यजीवों के प्रकोप को कम कर पाई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत ने अपने लेखों में भी पारदर्शिता बरती और ग्राम पंचायत के आय व्यय को पंचायत भवन में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया। ग्राम पंचायत अभी ई पंचायत का पूरा फायदा नहीं उठा पाई है। पंचायत के पास कंप्यूटर है, लेकिन इंटरनेट की सुविधा नहीं है। ग्राम पंचायत ने नशे के खिलाफ भी अभियान छेड़ा हुआ है। साहिया में यात्री शेड आदि का भी इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौजूदा प्रधान चुनाव से बाहर

ग्राम पंचायत को देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार दिलाने वाले वर्तमान प्रधान मोहन लाल शर्मा इस समय चुनाव की दौड़ से बाहर हैं। शर्मा के मुताबिक सीट के आरक्षित होने के कारण इस बार वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सामाजिक रूप से पहले से वे सक्रिय रहे हैं और यह भी तय किया है कि जो भी प्रधान बनेगा, उसका पूरा सहयोग किया जाएगा।

उनका कहना है यह ग्राम पंचायत के लिए गौरव की बात है। अपने स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत ने हमेशा सकारात्मक रूप से कार्य करने के बारे में सोचा, सहयोग का वातावरण विकसित किया।

केंद्रीय पंचायत मंत्रालय की ओर से हर साल सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है। इस बार के पुरस्कारों के लिए प्रदेश से नौ पंचायतों का अलग-अलग वर्ग में चयन हुआ है। इन सभी पंचायतों को दिल्ली में 23 अक्तूबर को होने वाले समारोह में अवार्ड दिया जाएगा।
- एचसी सेमवाल, अपर सचिव एवं निदेशक पंचायत 
 

टिहरी डोब नगर ने बच्चों पर दिया ध्यान, मिलेगा पुरस्कार

बाल कल्याण में बेहतरीन काम करने के लिए हरिद्वार बहादराबाद की टिहरी डोब नगर ग्राम पंचायत को राज्य स्तर पर चयनित किया गया है। शासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस पंचायत ने आंगनबाड़ी से लेकर टीकाकरण, बाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया। 

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार में इन ग्राम पंचायतों का हुआ चयन


जिला                     ग्राम पंचायत
 

पिथौरागढ़                    कुसौली
उत्तरकाशी                धारी पल्ली (नौंगांव )
देहरादून                     बमराड़ा (कालसी विकासखंड)
देहरादून                    डाकपत्थर

बेहतरीन जिला पंचायत का पुरस्कार - ऊधमसिंह नगर
बेहतरीन क्षेत्र पंचायत - नरेंद्रनगर (जिला टिहरी), पोखरी (जिला चमोली) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed