फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   history of mussoorie

मना था इन वादियों में भारतीयों का आना

Sat, 28 Sep 2013 04:47 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Sep 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
history of mussoorie

आज पहाडों की रानी हिंदुस्तानियों से गुलजार रहती है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अंग्रेजों ने भारतीय को माल रोड पर न चलने का फरमान जारी किया था।

विज्ञापन


1825 में कैप्टन यंग जो कि एक साहसिक ब्रिटिश मिलिट्री अधिकारी थे और शोर, देहरादून के निवासी और अधीक्षक द्वारा वर्तमान मसूरी की खोज की गई। तभी इस सुंदर पर्यटन स्थल की नींव पड़ी।
विज्ञापन


पूरे तीन महीने बंद रहता था मसूरी बाजार
1827 में मसूरी में एक सैनिटोरियम बनवाया गया, जो अब लंढौर में कैंटोनमेंट बन चुका है। 1901 तक मसूरी की जनसंख्या 6461 थी, जो कि ग्रीष्म ऋतु में बढ़कर 15,000 तक पहुंच जाती थी। 80 के दशक तक भी शीत ऋतु में मसूरी का बाजार पूरे तीन महीने तक बंद रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे ग्लोबल वार्मिंग का असर ही कहा जा सकता है कि मौसम में आए बदलाव ने इस शहर पर भी व्यापक असर डाला है। पहले यहां तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग ही मुख्य जरिया था लेकिन 1900 में सड़क मार्ग छोटा होकर केवल 21 कि.मी. रह गया। यहां बहुतायत में उगने वाले एक पौधे 'मंसूर’ के नाम पर ही इसका नाम रखा गया है।

मोती लाल नेहरू ने तोड़े थे नियम
यहां का मुख्य स्थल माल रोड अंग्रेजों द्वारा बसाए गए नगरों 'माल' के नाम से प्रसिद्घ हुआ। मसूरी की माल रोड पूर्व में पिक्चर पैलेस से लेकर पश्चिम में पब्लिक लाइब्रेरी तक जाती है। ब्रिटिश काल में मसूरी की माल रोड पर लिखा होता था ”भारतीय और कुत्तों को अनुमति नहीं”। इस प्रकार के जातीय चिन्ह उस समय अंग्रेजों की मानसिकता का परिचय देते हैं।

बाद में भारतीयों द्वारा इन चिन्हों को हटा दिया गया था। मसूरी निवास काल में जवाहर लाल नेहरू के पिता मोती लाल नेहरू द्वारा अंग्रजों का यह नियम रोज तोड़ा जाता था।


नियमित मसूरी आता था नेहरू परिवार
सन 1920-1940 के दौरान नेहरू परिवार मसूरी का नियमित पर्यटक था। वे निकटवर्ति देहरादून में भी अपना समय देते थे, जहां पंडित जी की बहन विजयलक्ष्मी पंडित रहती थीं।

अप्रैल 1959 में दलाई लामा, चीन अधिकृत तिब्बत से निर्वासित होने पर यहीं आए और तिब्बत निर्वासित सरकार बनाई। बाद में यह सरकार हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थानांतरित हो गयी। अभी भी लगभग 5000 तिब्बती लोग मसूरी में मुख्यतः हैप्पी वैली में बसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed