{"_id":"5e6e8da28ebc3ea4c97b930e","slug":"history-of-gorkha-rifles-is-full-of-valor-eats-dehradun-news-drn3392946148","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया 5\/8 गोरखा राइफल्स का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया 5/8 गोरखा राइफल्स का स्थापना दिवस
विज्ञापन
5/8 गोरखा राइफल्स के स्थापना दिवस अवसर पर उपस्थित बटालियन के पूर्व सैनिक ओर उनके परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5/8 गोरखा राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का 79वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सेवा के दौरान अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। जिससे पूर्व सैनिकों में जोश भर गया।
सेवलाखुर्द स्थित एक रेस्टोरेंट में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बटालियन के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए क र्नल केपीएस खाती ने कहा कि बटालियन का गठन 15 मार्च 1941 को किंग एडवर्ड के चौथी बटालियन सिरमूर राईफल्स के रूप में ले. कर्नल ओडीटी लोवेट के नेतृत्व में देहरादून में किया गया। 1948 में इसका 5/8 के रूप में इसका पुनर्गठन किया गया। बटालियन ने विभिन्न ऑपरेशन में अपनी वीरता का परिचय दिया है। स्थापना के तुरंत बाद बटालियन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरा बर्मा (म्यामार) अभियान में भाग लिया था। इस दौरान बटालियन ने 80 जापानी सैनिकों को मार गिराया था। इसके साथ ही बटालियन ने नागालैंड में भी अपनी बहादुरी का परिचय दिया। साथ ही बटालियन ने ऑपरेशन रिइल, ऑपरेशन कैक्टस, उधमपुर-डोडा में चले ऑपरेशन, संयुक्त राष्ट्र मिशन, बटालिक सेक्टर में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था।
बताया कि बटालियन को अभी तक कई सेना मेडल, वीर चक्र, सेना कमांडर प्रशंसा पत्र, विशिष्ठ सेना मेडल सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। खेल में भी बटालियन ने खूब नाम कमाया है। बॉक्सिंग में बटालियन के दो जवानों को अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है। इस वर्ष भी बटालियन के सूबेदार तुरुणदीप राई को आर्चरी में ओलंपिक में पदक जीतने पर पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान ले. कर्नल नारायण सिंह थापा, ले. कर्नल युवराज लामा, मेजर एसएस भंडारी, मेजर एके थापा, सूबेदार मेजर रामसिंह थापा, ऑनरेरी कैप्टन प्रेम फु ला थापा, दुर्गा बहादुर थापा, सूबेदार इम बहादुर थापा, ऑनरेरी कैप्टन हेम बहादुर थापा बड़ी संख्या में बटालियन से जुड़े पूर्व सैनिक और उनके परिजन मौजूद रहे।