{"_id":"59ad8e894f1c1b5d738b5013","slug":"historical-autumn-festival-will-held-in-mussoorie-instead-winter-carnival","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में इस बार नहीं होगा विंटर कार्निवाल, लेकिन होगा कुछ खास और हटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में इस बार नहीं होगा विंटर कार्निवाल, लेकिन होगा कुछ खास और हटके
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर लाइन देखने की चाहत रखने वालों के लिए बुरी खबर है। मसूरी में होने वाला विंटर कार्निवाल आयोजन इस बार से नहीं होगा। लेकिन घबराइए नहीं, इसकी जगह और बहुत कुछ खास होने जा रहा है। आगे जानिए क्या...
विज्ञापन
पर्यटन नगरी में ऐतिहासिक और पारंपरिक शरदोत्सव फिर से शुरू होगा। अक्तूबर महीने में सात दिवसीय शरद उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक में सबकी सहमति से यह प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
लंबे समय से शरदोत्सव की जगह विंटरलाइन कार्निवाल ने ले ली थी। इसके अलावा लंढौर बाजार में पालिका और स्वर्णकार संघ की ओर से छत्रपति शिवाजी आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल की अध्यक्षता में नगरपालिका परिषद् में मासिक बैठक हुई। सभासदों ने प्रस्ताव रखा कि शरदोत्सव मसूरी की पहचान रहा है। पिछले वर्षों से विंटरलाइन कार्निवाल के चलते शरदोत्सव का आयोजन बंद कर दिया गया था।
इस माह होगा सात दिवसीय शरदोत्सव का आयोजन
बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी अक्तूबर माह में सात दिवसीय शरदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तिथि अभी तय होनी बाकी है। सभासद बीना पंवार ने लंढौर बाजार में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया।
गहन विचार के बाद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि शिवाजी की प्रतिमा का निर्माण स्वर्णकार संघ देहरादून की ओर से किया जाएगा। जल्द इसके लिए स्थान का चयन होगा। साथ ही प्रमुख राज्य आंदोलनकारी और पूर्व पालिकाध्यक्ष हुकुम सिंह पंवार के नाम पर एक स्मृति द्वार भी लगाया जाएगा।
बैठक में सभासद अनुज गुप्ता, शिवानी भारती, रमेश भंडारी, शशि रावत, विनोद सेमवाल, अरविंद गुसाईं, कुलदीप रावत, रामी देवी, बीरेंद्र पंवार, जसबीर कौर, अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर केे सिंह मौजूद थे।