फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Historic mango tree in uttarakhand

125 लोगों को मारने वाले गुलदार से दिलाई थी इस पेड़ ने निजात, पढ़िए इसकी दिलचस्प कहानी..

Tue, 05 Dec 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 05 Dec 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
Historic mango tree in uttarakhand
mango tree

125 लोगों को मारने वाले गुलदार से दिलाई थी इस पेड़ ने लोगों को निजात दिलाई थी। यही वजह है कि क्षेत्र के लोगों का इस पेड़ से खास लगाव है। इस पेड़ पर अब संकट आ गया है, लेकिन इससे पहले पढ़िए इसकी दिलचस्प कहानी

विज्ञापन


2 मई 1925 को गुलाबराय में इसी आम के पेड़ पर मचान बनाकर जिम कार्बेट ने 125 लोगों को मारने वाले आदमखोर गुलदार को ढेर किया था। उन्होंने अपने जीवन में 33 आदमखोर गुलदारों को मौत के घाट उतारा था। बता दें कि वर्ष 1918 से 1925 तक बच्छणस्यूं, धनपुरी के गांवों सहित रुद्रप्रयाग, भाणाधार, पुनाड़, बर्सू, रतूड़ा, गौचर के ऊपरी तरफ के गांवों से लेकर कर्णप्रयाग तक गुलदार की जबरदस्त दहशत थी।
विज्ञापन


भारत सरकार की ऑल वेदर रोड परियोजना से ऐतिहासिक धरोहरों पर भी संकट मंडरा रहा है। इनमें रुद्रप्रयाग के गुलाबराय स्थित एक आम का पेड़ भी है। वर्ष 1925 में प्रसिद्ध शिकारी जिम कार्बेट ने इस पेड़ पर मचान बनाकर आमदखोर गुलदार को ढेर कर क्षेत्रीय जनता को निजात दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर मुख्य बाजार से दो किमी पहले हाइवे पर यह पेड़ मौजूद है। इसी पेड़ के नीचे जिम कार्बेट पार्क बनाया गया है, लेकिन ऑल वेदर रोड से पार्क और पेड़ पर खतरा मंडरा रहा है। चिह्नित पेड़ों में यह धरोहर भी शामिल है। भले ही अभी इस पर निशान नहीं लगा है।

डेढ़ सौ वर्ष से अधिक उम्र के इस पेड़ के संरक्षण की मांग राज्य निर्माण के बाद से हो रही है। पेड़ की कई शाखाएं अब सूखने लगी हैं, लेकिन शासन, प्रशासन और विभाग द्वारा इसका संरक्षण नहीं किया जा रहा है।


वन क्षेत्राधिकारी आलोकी ने बताया कि योजना के तहत आम के इस पेड़ का भी चिह्नीकरण हो रखा है, लेकिन कटान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। पेड़ के संरक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि पेड़ को बचाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। परियोजना अधिकारियों से जल्द वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed