{"_id":"69a68a8748fd776aac0bf524","slug":"hindu-organizations-stage-protest-at-police-stations-over-disputed-religious-sites-jolly-grant-news-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jollygrant: विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jollygrant: विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील
Tue, 03 Mar 2026 01:12 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:12 PM IST
सार
विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठन एक बार फिर एकजुट हो गए। पिछली बार पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोका था।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों का थानों में धरना-प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि थानो क्षेत्र में विवादित धार्मिक स्थल की प्रशासन से शिकायत की गई थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा विवादित निर्माण के एक हिस्से को सील किया गया था। जबकि दूसरे हिस्से को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर
विज्ञापन
पिछले मंगलवार के दिन भी तमाम हिंदू संगठन यहां पर एकत्रित हुए थे। जिन्होंने विवादित धार्मिक स्थल की तरफ बढ़ने का प्रयास किया था। तब पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर इनको रोक दिया था। वहीं आज भी मौके पर भारी-भारी पुलिस बल मौजूद है और हिंदू संगठनों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन