फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hindu Conference RSS Mohan Bhagwat will be in Dehradun on 22nd and 23rd Febr Centenary year of RSS

Uttarakhand: सरसंघचालक के प्रवास से पूर्व 1000 हिंदू सम्मेलन, 22 -23 फरवरी को दून पहुंचेंगे मोहन भागवत

Thu, 19 Feb 2026 07:49 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Feb 2026 07:49 AM IST
सार

प्रदेशभर में 1000 हिंदू सम्मेलन कराए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत और नेतृत्व करने वाले लोगों से संघ के वरिष्ठ अधिकारी संवाद करेंगे। 22 व 23 फरवरी को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आरएसएस के प्रांत कार्यालय में रहेंगे।

विज्ञापन
Hindu Conference RSS Mohan Bhagwat will be in Dehradun on 22nd and 23rd Febr Centenary year of RSS
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष के तहत उत्तराखंड में हिंदू सम्मेलन कराए जा रहे हैं। इस कड़ी में 22 फरवरी को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के आगमन से पूर्व 1000 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसके तहत प्रदेशभर में 1000 हिंदू सम्मेलन कराए जाएंगे। तय किया गया है कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के प्रवास से पूर्व ही यह लक्ष्य पूरा किया जाएगा। तय किया गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत और नेतृत्व करने वाले लोगों से संघ के वरिष्ठ अधिकारी संवाद करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मौसम बिगड़ा तो मैदान में सामान्य हुआ तापमान, आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि 22 व 23 फरवरी को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आरएसएस के प्रांत कार्यालय में रहेंगे। 22 फरवरी को समाज के प्रमुख नागरिकों के साथ सरसंघचालक का संवाद होगा। 23 फरवरी को सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ उनका संवाद होगा। संघ कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रमुख नागरिकों और पूर्व सैनिकों की सूची बनाकर उन्हें आमंत्रण भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed