बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने थामा भाजपा का दामन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भाजपा में शामिल हो गई हैं। बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी नेताओं ने हिमानी के पार्टी में शामिल होने की विधिवत घोषणा कर दी।
देहरादून की रहने वाली हिमानी शिवपुरी ने छोटे पर्दे से लेकर हिंदी फिल्मों और नाटक के जरिए अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक अलग पहचान बनाई है। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘हमराही’ में देवकी भौजाई का किरदार आज भी लोग नहीं भूले हैं।
हिमानी शिवपुरी के भाजपा में शामिल होने की बुधवार दोपहर अचानक चर्चा तेज हुई। कुछ देर बाद ही हिमानी के भाजपा के पाले में आने की पार्टी की तरफ से आधिकारिक सूचना दे दी गई।
पीएम मोदी की नीतियों ने किया प्रभावित
सूत्रों के अनुसार, पिछले कई दिन से इसे लेकर पार्टी स्तर पर प्रयास चल रहे थे। शाम को बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हिमानी शिवपुरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। हिमानी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई है।
पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी देगी, उसे बखूबी निभाएगी। पहला फोकस पार्टी को मजबूती के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। जरूरत ठोस नीतियां बनाने की हैं। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया बलजीत सिंह सोनी आदि मौजूद रहे।