फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalayas are our economic, spiritual and social heritage

Dehradun News: हमारी आर्थिक, अध्यात्मिक और सामाजिक धरोहर है हिमालय

Sun, 10 Sep 2023 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Himalayas are our economic, spiritual and social heritage
हिमालय दिवस के मौके पर हिमालय बचाओ अभियान के तहत शहर में विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं इस मौके पर दूनवासियों से हिमालय संरक्षण में भागीदारी का आह्वान भी किया। घंटाघर से शुरू हुई रैली में सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। रेंजर ग्राउंड से घंटाघर होते हुए रैली गांधी पार्क पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने कहा, सबका हिमालय को समझने का समय आ चुका है, जो यहां बसे हैं, दूर हैं या फिर सैलानी। हिमालय हमारी आर्थिक, अध्यात्मिक और समाजिक धरोहर है। हिमालय की चिंता देश के हर एक नागरिक को करनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा, जितनी भी आपदाएं आ रही हैं वह हिमालय के ही लोगों के कारण आ रही हैं। विकास के लालच से हमें बड़ा नुकसान हुआ है। बीते दिनों पड़ोसी राज्य हिमालय में आई आपदा इसका एक उदाहरण है। इस मौके पर हिमालय में अपना जीवन और घर खोेने वालों को भी याद किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, देश को पानी हवा व मिट्टी की आपूर्ति करने में हिमालय की महत्वपूर्ण भूमिका है तो जैव विविधता का भी यह अमूल्य भंडार है।
विज्ञापन

हिमालय एक पर्वत मात्र नहीं बल्कि हमारी सभ्यता का प्रतीक है। हमें जन जागरूक रैली करते हुए इस संकल्प में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहिए, जिससे हम हिमालय में हो रही क्षति पर रोक लगा सकें। रैली में सैकड़ों पर्यावरण प्रेमियों ने हाथ में पोस्टर बैनर लेकर लोगों को हिमालय के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed