फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himalayan lake will make water lifeline

गढ़वाल हिमालयी ताल बनेंगे ‘वॉटर लाइफ लाइन’

Sun, 20 Nov 2016 11:01 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Nov 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
himalayan lake will make water lifeline
lake

जलस्रोतों और नदियों के उद्गम को जीवित रखने के लिए हिमालयी ताल (झीलें) उत्तराखंड के मध्य हिमालयी क्षेत्र की ‘वॉटर लाइफ लाइन’ बनेंगे। गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के कई ताल पानी का स्रोत होने के साथ धार्मिक आस्था का केंद्र भी हैं। तालों के जल की स्वच्छता और संरक्षण के लिए भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के जोनल मास्टर प्लान में गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड क्लाइमेट चेंज सेंटर ने भी कार्ययोजना तैयार की है।

विज्ञापन


गढ़वाल हिमालय के कई ताल धार्मिक आस्था का केंद्र तो हैं ही, इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन की वजह से सूख रहे पर्वतीय जलस्रोतों के लिए ये जीवनदाता बन गए हैं। धर्मग्रंथों में डोडी ताल को भगवान गणेश का जन्मस्थान बताया गया है। इसके साथ ही यह हिमालय ट्राउट पक्षी का गढ़ है और समुद्र तल से 3,310 मीटर ऊंचाई पर उत्तर भारत के हाई एल्टीट्यूट का सबसे खूबसूरत ताल है। इसी तरह नचिकेतताल नाग देवता के मंदिर और गोमुख ताल गंगा का उद्गम स्थल हैं। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन


गोमुख ताल गढ़वाल हिमालय के सबसे बड़े तालों में शुमार है। यह 27 क्युबिक किमी दायरे में है। समुद्र तल से 4912 मीटर की ऊंचाई पर केदारताल गढ़वाल हिमालय की सबसे ऊंची झील है। भागीरथी की सहयोगी नदी केदारगंगा का उद्गम स्थल है। इसी तरह अन्य तालों से भी कथाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके संरक्षण के लिए भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के जोनल मास्टर प्लान में गाइडलाइन जारी की गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड क्लाइमेट चेंज सेंटर ने भी तालों के जल की शुद्धता और संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार की है। भागीरथी इको सेंसिटिव जोन में कुल 14 ताल हैं।

गाइड लाइन
तालों में घरेलू पानी, म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट की डंपिंग प्रतिबंधित
तालों में आने वाले जलस्रोत पर प्रदूषण बंद किया जाएगा
तालों में आने वाले सिल्ट लोड को रोका जाएगा
तालों की सिल्ट बिना अनुमति नहीं हटाई जाएगी
सिल्ट हटाने के लिए वैज्ञानिक मानकों का पालन होगा
तालों पर पर किसी तरह का बंधा, पुश्ता आदि नहीं बनेगा
प्राकृतिक बंधों को विकसित किया जाएगा
तालों के किनारों पर पत्थर नहीं बिछाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed