फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalaya Putra Award Six players will receive for the first time Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: छह खिलाड़ियों को मिलेगा पहली बार हिमालय पुत्र पुरस्कार, आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया शुरू

Sun, 12 Nov 2023 02:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 12 Nov 2023 02:05 PM IST
सार

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को समय-समय पर देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से हर साल सम्मानित किया जाता है, लेकिन खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार पहली बार मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
Himalaya Putra Award Six players will receive for the first time Uttarakhand news in hindi
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में पहली बार छह खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार मिलेगा। इसमें एक दिव्यांग, दो टीम एवं तीन व्यक्तिगत स्पर्धा के खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पुरस्कार के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

सभी मानकों को पूरा कर रहे खिलाड़ियों के नाम शासन को भेजे जाएंगे। शासन स्तर से मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे। प्रदेश के खिलाड़ी कई खेलों में देश और दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रहे हैं।

विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को समय-समय पर देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से हर साल सम्मानित किया जाता है, लेकिन खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार पहली बार मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विभाग के अफसरों के मुताबिक, खेल निदेशालय को 16 अक्तूबर तक कई पुरस्कारों के लिए आवेदन मिल चुके हैं। खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर बताते हैं कि आवेदनों की जांच के बाद इसके लिए गठित कमेटी की बैठक होगी।

बताया, कमेटी के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा। शासन की हाईपावर कमेटी और खेल मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए नाम घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...दिवाली पर उत्तराखंड में बड़ा हादसा: उत्तरकाशी में भूस्खलन से सुरंग में फंसे मजदूर, संकट में कई जानें, तस्वीरें

इन पुरस्कारों के लिए नाम भी होंगे घोषित

प्रदेश के एक खिलाड़ी को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, एक को लाइफ टाइम अचीवमेंट और एक खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed