फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himalay mountain home yojana

हिमालयन माउंटेन होम में पहाड़ी लोक संस्कृति से रूबरू होंगे पर्यटक

Tue, 15 May 2018 02:33 PM IST
विनोद नौटियाल, अमर उजाला, ऊखीमठ
विनोद नौटियाल, अमर उजाला, ऊखीमठ Updated Tue, 15 May 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
himalay mountain home yojana
टूरिस्ट - फोटो : अमर उजाला

ऊखीमठ किमाणा गांव स्थित हिमालय माउंटेन होम में देश-विदेश के पर्यटकों को प्रकृति, पहाड़, पर्यावरण और पारंपरिक लोक संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

विज्ञापन


पारंपरिक शैली के बने घरों में होम स्टे के जरिए जहां किसान नर्सरी, वानिकी को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। 18 मई को यहां बंगलूरू से पहला दल रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेगा। यहां ठहरने के लिए पर्यटक ऑन लाइन बुकिंग कर सकते हैं। तहसील मुख्यालय से करीब 5 किमी की दूरी पर स्थित किमाणा गांव के डा. कैलाश पुष्पवाण ने गांव में होम स्टे शुरू किया है।
विज्ञापन


पुराने घर की पहाड़ी शैली में साज-सज्जा के साथ व्यवस्थित कर उसे पर्यटकों के ठहरने लायक बनाया है। साथ ही भविष्य को देखते हुए गांव में अन्य पांच भवनों का भी चयन किया गया है, जिन्हें होम स्टे के लिए तैयार किया जाना है। डा. पुष्पवाण ने बताया कि पहाड़ की परंपराओं, लोक संस्कृति और अस्तित्व को बचाने के लिए इस तरह के प्रयास कारगर हो सकते हैं। कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटकों को घुड़सवारी की सुविधा भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी व्यंजन का लेंगे स्वाद 

himalay mountain home yojana
uttarakhand
हिमालयन माउंटेन होम स्टे में ठहरने वाले पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। यहां मंडुवे की रोटी, झिंगोरे की खीर, काली दाल व भट्ट का चैसा, गहथ का फाणू, कफलू, कंडाली की सब्जी, लाल चावल का भात, भटवाणी, थिचौंणी, काली दाल की पकोड़ी व पूरी परोसी जाएगी। 

पुस्तकों के साथ गायन, पेंटिंग का भी लें आनंद 
हिमालयन होम स्टे में पहाड़ और उत्तराखंड सहित विभिन्न विषयों की 400 किताबें रखी गई हैं। साथ ही चित्रकारी, गायन, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र आदि की सुविधा उपलब्ध है।

यहां समय-समय पर लोक परंपराओं पर आधारित पांडव लीला, जीत बगड्वाल सहित थड्या, चौंफला, झूमेलो नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed