फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himachal cm veer bhadra in dehradun

तानाशाह तरीके से काम कर रहे PM मोदी: वीरभद्र सिंह

Fri, 10 Feb 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Feb 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
himachal cm veer bhadra in dehradun
veer bhadra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में तानाशाह तरीके से काम कर रहे हैं, सरकार का काम सोच समझकर निर्णय लेना होता है, लेकिन बगैर सोचे वह जिस तरह के फैसले ले रहे हैं, इससे देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


यह कहना है हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का। देहरादून में राजपुर रोड स्थित एक होटल में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र ने पहाड़ी राज्यों की अनदेखी की है। ग्रीन बोनस के नाम पर उत्तराखंड और हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी राज्यों को कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले से अर्थव्यवस्था समाप्त हो गई है। बगैर पूर्व तैयारी के इस निर्णय से जनता को भारी परेशानी पड़ानी पड़ी। देश को इससे कोई लाभ नहीं हुआ। एटीएम बंद होने से जनता को परेशान रही। नोटबंदी और इससे पहले योजना आयोग को समाप्त किए जाने के बगैर सोचे समझे फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उन पर राजनीतिक दुर्भावना से मुकदमे चलाए, लेकिन अदालत से उन्हें न्याय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लोक सभा और सदन के बाद जिस तरीके की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं व उच्च पद की गरिमा के विपरीत है। उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भूकंप आने पर उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और न ही केंद्र की ओर से किसी तरह की मदद की गई उल्टा प्रधानमंत्री की ओर से इसका मजाक बनाया गया।

उन्होंने बताया कि हिमाचल और उत्तराखंड की पृष्ठभूमि और समस्याएं एक हैं। यहां बड़ा सवाल विकास का है और दोनों ही प्रदेशों में विकास हुआ है। गैरसैंण स्थाई राजधानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार और यहां की जनता को साथ मिलकर लेना है। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, जीएस बाली, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देहरादून जिले की सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कैंचीवाला में चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के पक्ष में वोट की अपील की।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जोड़-तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा भाजपा ने अलोकतांत्रिक तरीके से उत्तराखंड की चुनी हुई सरकार को गिराने का षड़यंत्र किया। कांग्रेस हमेशा से ही सिद्धांतों की राजनीति करती है।

उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में उत्तराखंड में भी कांग्रेस की सरकार बनने से दोनों राज्यों को फायदा होगा।


पहले भी दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार होने से बेहतर तालमेल है। कई विकास कार्यों पर सहमति बनी है। कहा कांग्रेस ही उत्तराखंड का विकास कर सकती है। बीते पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने यह करके भी दिखाया है।
  
इस मौके पर हिमाचल सरकार की कैबिनेट मंत्री विद्या स्टॉक्स, शंकर चंद रमोला, रविंद्र जैन, आजाद अली, शाईन बानो आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed