फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Highway closed due to debris, hundreds of people lightened from the jam

दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों की संख्या में फंसे रहे यात्री

Wed, 31 Aug 2022 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Highway closed due to debris, hundreds of people lightened from the jam
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हाईवे पर बार-बार मलबा आने के कारण यातायात अवरुद्ध होता रहा और लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। हालात यह थे कि जाम खुलवाने के लिए यात्रियों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जुड्डो से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित एक झरने के पास भारी मलबा आ जाने के कारण सोमवार को मार्ग बंद हो गया था। जिससे सेब से लदे सैकड़ों वाहन समेत पर्यटक व क्षेत्रीय लोग फंस गए थे। उधर, रास्ता बंद होने की सूचना पाकर लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड ने मलबे को साफ करने के लिए मार्ग के दोनों ओर से जेसीबी लगाई थी। लेकिन, बार-बार मलबा आने के कारण मार्ग खोलने में काफी परेशानी हुई। मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे 24 घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर आए मलबे को पूरी तरह साफ करके यातायात के लिए खोल दिया गया। लेकिन, इस दौरान मार्ग के दोनों और लगी वाहनों की लंबी कतार के कारण पूरे क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गई। प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी नहीं होने के कारण यात्रियों व लोडर वाहन चालकों को कई घंटे जाम की समस्या से जूझना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग को पूरी तरह खोल दिया गया है। मार्ग पर फिलहाल यातायात सुचारू हो गया है।
विज्ञापन

जागड़ा पर्व में जाने वाले श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
मंगलवार को क्षेत्र के लखवाड़, लक्स्यार, बिसोई आदि के प्रमुख मंदिरों में जागड़ा कार्यक्रम का आयोजन था। जागड़े में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पहुंचे। लेकिन मार्ग बंद होने के कारण वह जाम में फंस गए और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed