{"_id":"23710a90251d5b5419f88f67f86e508d","slug":"high-tension-line-breaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई टेंशन लाइन में हुआ विस्फोट, मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई टेंशन लाइन में हुआ विस्फोट, मजदूर झुलसा
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में निर्माणधीन मकान के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में मजूदर आ गया। बुरी तरह झुलसे मजदूर को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे के 15 मिनट बाद हाई टेंशन लाइन में जोरदार धमका हुआ और पूरा दीपनगर क्षेत्र में रोशनी छा गई। इलाके में भगदड़ मच गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल भी हुए। सूचना पर नेहरू कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
दीपनगर में एक फौजी भान सिंह रावत का घर का निर्माण हो रहा है। बुधवार दोपहर 12 घर की छत पर पुताई करने वाला खुर्शीद काम कर रहा था। काम करने के दौरान उसने एक दीवार से लकड़ी की सीढ़ी हटाई और दूसरे दीवार पर लगा ही रहा था कि वह ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया
जोरदार झटके के साथ खुर्शीद दूर जा छिटका। आसपास लोगों ने आवाज सुनी तो ऊपर भागे और उसे नीचे सड़क पर ले आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खुर्शीद बुरी तरह झुलस चुका था और उसके कपड़े पुरी तरह से नष्ट हो चुके थे। उसे पहले दून अस्पताल और वहां से उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घटना के महज 15 मिनट बाद लोग घर के आसपास इकठ्ठा हो कर घटना के बारे में आपस में चर्चा कर रहे थे। तभी हाई टेंशन लाइन में जोरदार विस्फोट हुआ। पूरा क्षेत्र में रोशनी फैल गई। डर के कारण क्षेत्र में भगदड़ मच गई। लोग यहां-वहां दौड़ने लगे। जिससे आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। नेहरू कालोनी पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को वहां से हटाया।
खतरे में है कई घर
दीपनगर क्षेत्र में अधिकांश घरों के ऊपर से लाइन गुजर रही है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बुधवार को भी जिस घर में हादसा हुआ। उसकी छत से लगती हुई हाई टेंशन लाइन है। ऐसे में मानकों के खिलाफ हो रहे निर्माण पर प्रशासन के साथ ही ऊर्जा निगम का भी ध्यान नहीं है।