फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Storm and hail storm warning for next 24 hours in uttarakhand

उत्तराखंड: अगले 24 घंटे संभलकर रहें, मौसम विभाग ने जारी किया तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट 

Fri, 03 May 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 May 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
High Storm and hail storm warning for next 24 hours in uttarakhand
उत्तराखंड में आंधी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी पड़ सकते हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान ओले गिरने और तेज आंधी चलने के आसार हैं। आंधी की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं राजधानी समेत पहाड़ी इलाकों में भी गुरुवार को अंधड़ के बाद मौसम में ठंडक महसूस हुई।

विज्ञापन


बुधवार को भी प्रदेश में बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में बारिश व बर्फबारी हुई। वहीं पौड़ी में बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। मैदानों में भी कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


गुरुवार को भी मौसम की मार केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर भारी पड़ी। बीते तीन दिनों से दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश और बर्फबारी से धाम में तापमान में गिरावट आई है। वहीं, धाम में अभी भी चार फीट बर्फ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के काम हो रहे प्रभावित

केदारनाथ में बृहस्पतिवार को भी सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। धाम में मौजूद वुड स्टोन कंपनी के टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मौसम के खराब होने के कारण सुबह के तापमान में काफी गिरावट आई है।

लगातार तीन दिन से सुबह 6 बजे धाम में पारा माइनस में दर्ज किया गया है, जबकि दिन में भी तापमान 8 से अधिक नहीं बढ़ा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए और पुख्ता इंतजाम को लेकर विभागों को निर्देश दिए हैं।

बर्फ की सफाई कर मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राथमिकता से जगह तैयार की जा रही हैं। वहीं, मई के पहले ही दिन मौसम ने पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पारा फिर 40 डिग्री पहुंच गया था। लेकिन गुरुवार को हुई बारिश और बर्फबारी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 

पहली मई का वर्षवार पारा (डिग्री सेल्सियस)
वर्ष   अधिकतम   न्यूनतम 
2015    34.4              16.3 
2016    38.2              18.1
2017    37.0              20.4
2018    39.0              23.4 
2019    40.0              22.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed