फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High speed dumper hit the bike, two injured

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, दो घायल

Mon, 03 Feb 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
High speed dumper hit the bike, two injured
मुख्य बाजार में अस्पताल तिराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, अमजद पुत्र शकील निवासी जीवनगढ़ विकासनगर अपने पड़ोस में रहने वाली शाददा पत्नी इमरान के साथ बाइक में सवार होकर जीवनगढ़ से विकासनगर की ओर आ रहा था। अस्पताल तिराहे के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed