{"_id":"5f7b7d7b8ebc3e9b861ca4c2","slug":"high-security-plate-will-be-made-in-four-days-city-news-drn3581723152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में बनकर मिलेगी हाई सिक्योरिटी प्लेट, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में बनकर मिलेगी हाई सिक्योरिटी प्लेट, ऐसे करें आवेदन
Tue, 06 Oct 2020 08:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगाई है तो जल्द आरटीओ कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर लें। आवेदन करने के तीन से चार दिन के भीतर वाहन प्लेट बनकर मिल जाएगी। आरटीओ कार्यालय में ही यह प्लेट वाहन में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विशेष प्लेट लगाने का जिम्मा संभाल रही लिंक उत्सव कंपनी के स्टेट हेड शोएब रजा ने बताया कि दोपहिया वाहनों में 245 रुपये व छोटे चौपहिया वाहनों के लिए 424 रुपये फीस देनी होगी। इसमें निजी व कॉमर्शियल दोनों ही प्रकार के छोटे वाहन शामिल हैं। विक्रम, ई-रिक्शा व हैवी वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
वाहन का प्रकार- फीस (रुपये)
दोपहिया वाहन- 245
छोटे चौपहिया वाहन (निजी/कॉमर्शियल)- 424
ई-रिक्शा- 267
विक्रम/ऑटो- 267 (छोटी प्लेट) व 424 (बड़ी प्लेट)
ट्रैक्टर - 245 , 448 (ट्रॉली के साथ)
हैवी वाहन (ट्रक, लोडर)- 448
ऐसे करें आवेदन
शोएब रजा में बताया कि वाहन स्वामी को वाहन की आरसी व वैध इंश्योरेंस लेकर आरटीओ आना होगा। सबसे पहले काउंटर नंबर 08 पर आरसी व इंश्योरेंस की जांच करानी होगी। इसके बाद प्लेट लगाने के लिए आरटीओ के नाम प्रार्थनापत्र लिखकर जमा करना होगा।
विज्ञापन
काउंटर पर डाटा अपडेट कराने की 40 रुपये की रसीद लेनी होगी। इसके बाद काउंटर नंबर 09 से अप्रूवल होने के बाद आवेदन आरटीओ परिसर स्थित लिंक उत्सव कंपनी को प्राप्त होता है। अगर अपने वाहन प्लेट का स्टेटस चेक करना है तो आप लिंक उत्सव की वेबसाइट पर पता कर सकते हैं। इसके लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का विकल्प चुनें और फिर वाहन नंबर डालें।
इसके बाद अगर न्यू आर्डर लिखा आता है, यानि अभी प्रक्रिया में है। अगर प्लेट बन गई हो तो इंबोजिंग डन लिखा आएगा। या आप कंपनी के प्रतिनिधि का नंबर लेकर भी पता कर सकते हैं।