फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Rainfall Alert in uttarakhand after reached Monsoon 2019

उत्तराखंड में अब रफ्तार पकड़ेगा मानसून, इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
High Rainfall Alert in uttarakhand after reached Monsoon 2019

प्रदेश के तीन जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की है। अन्य स्थानों पर भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, चार से सात जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में भारी बारिश होने का अनुमान है। साथ ही प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है। बुलेटिन के मुताबिक चार से सात जुलाई तक राजधानी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में पहुंच सकता है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए राज्य में परिस्थितियां अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार में तीन मौतों के बाद जागा प्रशासन, संभावित खतरे पर अलर्ट जारी 

कोटद्वार में तीन साल से सो रहा पौड़ी जिला और कोटद्वार तहसील प्रशासन मंगलवार की आपदा के बाद आखिरकार हरकत में आ गया है।  आगे भी पनियाली गदेरा खतरे का सबब न बने, इसके लिए गदेरे से मलबा हटाने और चैनलाइजेशन का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। पनियाली के साथ ही कोटद्वार भाबर की अन्य नदियों में भी चैनलाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है। जिसमें प्रशासन और नगर निगम की ओर से कई जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं।

गत मंगलवार को केवल दो घंटे की बारिश में ही पनियाली गदेरा उफनाकर बहने लगा। शिवपुर से लेकर काशीरामपुर कौड़िया तक जमकर कहर बरपा, वहीं कौड़िया में आपदा ने तीन युवकों की जान ले ली। गनीमत यह रही कि सुबह दो घंटे की बारिश के बाद आसमान साफ हो गया और सरकारी मशीनरी को राहत और बचाव कार्य करने का समय मिल गया। आपदा प्रबंधन के लिए एडीएम डा. एसके बरनवाल ने पूरे इलाके का दौरा कर पनियाली समेत सभी नदियों में खतरे वाले स्थानों पर मलबा हटाने और चैनलाइजेशन के निर्देश दिए।

एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन ने पनियाली गदेरे पर पूर्व में चिह्नित अतिक्रमण की फाइल निकालकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि राजस्व क्षेत्र में तहसील प्रशासन, नगर निगम और सिंचाई विभाग को मलबा हटाने और चैनलाइजेशन के काम पर लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed